फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leopard hunted dog in Teda forest, farmers scared

Baghpat News: तेड़ा के जंगल में तेंदुए ने किया कुत्ते का शिकार, किसान भयभीत

Fri, 09 Jun 2023 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Leopard hunted dog in Teda forest, farmers scared
बिनौली। तेड़ा गांव के जंगल में तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते का शिकार कर डाला। जिससे किसान भयभीत है।
विज्ञापन

तेड़ा के जंगल में बृहस्पतिवार को किसान धर्मेंद्र कश्यप, जयपाल सिंह उर्फ पप्पू जितेंद्र सिंह, बिट्टू शर्मा ने तेंदुए को घूमते देखा तो सभी किसान घबराकर वहां से भागकर गांव में आये। उन्होंने यह जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीण एकत्र होकर जंगल पहुंचे तो उन्हें वहां धर्मेंद्र का पालतू कुत्ता मृत पड़ा मिला, जिस पर घाव के निशान थे। किसानों ने उसका तेंदुए द्वारा शिकार करने की आशंका जताई है। इसके बाद उन्होंने कुत्ते को मिट्टी खोदकर दफना दिया। तेंदुए की दस्तक से अब किसान अपने खेतों में जाने से भी कतरा रहे है। अंकुर कुमार, बिल्लू कोटनिया, नरेंद्र बजरंगी, डॉ. सुरेंद्र, देवेंद्र सिंह सहित किसानों ने वन विभाग से जंगल में पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed