फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kotwali in-charge and SI suspended for negligence

लापरवाही पर कोतवाली प्रभारी और एसआई निलंबित

Wed, 05 Aug 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kotwali in-charge and SI suspended for negligence
सूना पड़ा बागपत क्षेत्र का गाधी गांव - फोटो : BAGHPAT
- सोमवार को हुई गाधी गांव के पूर्व प्रधान के पौत्र रवित की हत्या का मामला
विज्ञापन

- सीओ सदर ओमपाल सिंह करेंगे पुलिस की लापरवाही की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गाधी उर्फ ग्यासरी गांव में पूर्व प्रधान के पौत्र रवित की हत्या में बागपत कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार और एसआई करणवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। लापरवाही उजागर होने पर एसपी ने दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। मामले की जांच सीओ सदर ओमपाल सिंह को दी गई है।
एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि गाधी गांव में रवित की हत्या के मामले की शुरूआती जांच में लापरवाही सामने आई है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार और एसआई करणवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच 25 जुलाई को हुए झगड़े और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई और लापरवाही सहित सभी बिंदुओं की जांच सीओ सदर ओमपाल सिंह को दी गई है। चांदीनगर थाना प्रभारी मुनेेंद्र पाल सिंह को बागपत कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। एसआई चमन प्रकाश शर्मा को चांदीनगर थाने का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित
बागपत। एएसपी अनित कुमार ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई है। पीड़ित पक्ष की ओर से 11 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गाधी गांव में फेसबुक पर शुरू हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में 25 जुलाई को झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को फैसले के लिए पंचायत होनी थी। घर पर हवन के लिए पंडित को बुलाने गए रोहित उर्फ रवित नैन (30) को बाइक से खींचकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

गाधी में पुलिस और पीएसी का डेरा
बागपत। गाधी गांव में रवित की हत्या के बाद तनाव बरकरार है। पुलिस और पीएसी तैनात रही। पुलिस अधिकारियों ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed