फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   kalaktret mein garaje kisaan, deeem se maanga insaaph

कलक्ट्रेट में गरजे किसान, डीएम से मांगा इंसाफ

Wed, 16 Nov 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 16 Nov 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
kalaktret mein garaje kisaan, deeem se maanga insaaph
डीएम को समस्याएं बताता किसान। - फोटो : अमर उजाला
बागपत।  मलकपुर मिल पर बकाया करोड़ों रुपये के भुगतान और पेराई सत्र शुरू करने की मांग को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट पर पंचायत की। देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा इंसाफ नहीं मिला तो आंदोलन होगा। अन्नदाता का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे। छह दिन में किसानों को सही जवाब नहीं मिला तो बागपत से लखनऊ तक सरकार की चूल हिला दी जाएंगी। किसान जहां चाहेगा, वहीं अपने गन्ने को देगा। इस दौरान किसानों ने आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का भी ऐलान किया है।
विज्ञापन

 
मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने कहा पिछले सत्र का भुगतान नहीं मिला, इससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। जरूरी काम रोकने पड़ गए हैं। वर्तमान पेराई सत्र में किसानों के गन्ने की कोई व्यवस्था अब तक नहीं की।  देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा किसान कहां जाए। किसान को अपने ही रुपये के लिए लड़ाई लड़नी पड़ रही है। सरकार को किसानों की समस्या नहीं दिखती। नये पेराई सत्र में किसान अपनी मर्जी से गन्ना देंगे। प्रशासन किसान की सुविधा के हिसाब से उन्हें चीनी मिलों के क्रय केंद्रों का आवंटन करें। 
विज्ञापन


रालोद विधायक वीरपाल राठी ने कहा पार्टी किसान की लड़ाई में पीछे नहीं हटेगी। मलकपुर गन्ना समिति के चेयरमैन धूम सिंह ने कहा  किसानों को जल्द से जल्द भुगतान मिलना चाहिए। धर्मेेंद्र सिंह ने भी भुगतान की मांग की। डीएम ह्दय शंकर तिवारी किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा वह गन्ना आयुक्त को दोबारा से उनकी मांगों से अवगत कराएंगे। किसानों ने छह दिन का समय देकर धरना समाप्त कर दिया। इसकी अध्यक्षता चौधरी सुभाष सिंह ने की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन जयवीर मलिक और सुरेंद्र सिंह ने किया। इसमें नरेंद्र राणा, राजू तोमर सिरसली, देशपाल प्रधान बावली, हरेंद्र दांगी, प्रताप गुर्जर, मुकेश बरवाला, अरुण तोमर बॉबी,  रामेश्वर, वीरेंद्र मौजूद रहे।

डीएम ने कहा लखनऊ भेजेंगे समस्याओं का विवरण
डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने कहा  किसानों की समस्या से वह लखनऊ में गन्ना आयुक्त  को अवगत कराएंगे। इसका व्हाट्सएप भेजेंगे। उन्होंने कहा  जब किसान गन्ना देंगे, तभी पर्ची जारी कराएंगे। गन्ना नहीं देंगे, इसलिए पर्चियां भी निर्गत नहीं             कराई जाएगी। 

 किसानों का दिल दुखाने का इरादा नहीं
  पंचायत के बीच चौबीसी खाप के चौधरी सुभाष के ज्ञापन देने के तरीके को लेकर डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने नाराजगी            जताई और वह किसानों के बीच से चले गए।
 उधर, किसानों ने कहा खाप चौधरी की कोई गलती नहीं है। इसके बाद एएसपी ने कहा पुलिस-प्रशासन का इरादा किसानों का दिल दुखाने का नहीं है। कई बार किसानों के हाथ माइक भी लिया, जिसे लेकर भी यहां नाराजगी थी। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पंचायत में मुकेश बरवाला ने चौबीसी खाप के चौधरी को अपनी पगड़ी भेंट की।

 सिर्फ गन्ने और भुगतान का करें इंतजाम
बागपत। किसानों ने कहा प्रशासन उनके गन्ने की सप्लाई और पिछले पेराई सत्र के भुगतान का इंतजाम करें। प्रशासन ने इंतजाम नहीं किया तो वह अपनी मर्जी से गन्ना देंगे और इसके लिए चाहे उन्हें कितना ही संघर्ष क्यों न करना पड़ें।


 बार संघ ने दिया किसानों को समर्थन
 बागपत। जिला बार संघ अध्यक्ष जयवीर तोमर ने किसानों के बीच पहुंचकर समर्थन दिया। उन्होंने कहा हर लड़ाई में वह किसानों के साथ है।   किसानों के गन्ने का इंतजाम और भुगतान किया जाना चाहिए। देवेंद्र आर्य, योगेश शर्मा, अनिल तोमर और हरेंद्र तोमर रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed