{"_id":"6560a4890f2a62a288075998","slug":"junior-engineer-posted-at-main-complaint-center-removed-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-4230-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मुख्य शिकायत केन्द्र पर तैनात अवर अभियंता को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मुख्य शिकायत केन्द्र पर तैनात अवर अभियंता को हटाया
विज्ञापन
-ओटीएस योजना व विभाग के कामाें में रूचि न लेने पड़ा मंहगा
बड़ौत। ओटीएस योजना व विभाग के कामों में रूचि न लेने पर लगातार विभागीय कार्रवाई की जा रही है। जहां गत दिनों एक्सईएन प्रथम को निलंबित कर दिया गया था। वहीं विभाग में तैनात अवर अभियंता को मुख्य शिकायत केन्द्र से हटा दिया गया है।
ओटीएस योजना को लेकर निगम के अफसर गंभीर हैं। जहां गत दिनों एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार जयसवाल को एमडी के निर्देशों पर निलंबित कर दिया गया था। अब मुख्य शिकायत केन्द्र पर तैनात अवर अभियंता रविन्द्र कुमार के खिलाफ स्थानांतरण की कार्रवाई की गई है। एसई केपी खान ने बताया कि काफी समय से अवर अभियंता रविन्द्र कुमार विभाग के कामों व ओटीएस योजना में रूचि नहीं ले रहे थे। उपभोक्ता भी उनकी कार्यशैली की लगातार शिकायत कर रहे थे। जिससे राजस्व वसूली के लक्ष्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था, इसलिए उन्हें यहां से हटाकर छपरौली भेजा गया है। उन्होंने बताया कि उनकी तैनाती के दौरान मुख्य शिकायत केन्द्र पर मारपीट व अन्य वीडियो वायरल हो रही थी, जिनकी जांच की जा रही है।