फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jalabhishek of Mahadev in temples

जयघोष के साथ शिवालयों में महादेव का जलाभिषेक

Wed, 14 Feb 2018 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 14 Feb 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek of Mahadev in temples
पुरा महादेव मंदिर में शिव का जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुरा गांव के एतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दूसरे दिन मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम विवेक कुमार यादव ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस का भी सख्त पहरा रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को हरिद्वार, गंगोत्री और ऋषिकेश से गंगाजल लेकर कांवडिय़ों के पुरा मंदिर में पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। कांवड़ियों के अलावा सुबह से ही आसपास के श्रद्धालुओं ने भी एतिहासिक शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


एसडीएम विवेक कुमार यादव, तहसीलदार राजबहादुर सिंह और सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा ने मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरे और गर्भगृह की सुरक्षा व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला मजिस्ट्रेट ने पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के लिए कहा। उधर, जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त मंगलवार रात 10:34 पर होने के कारण यहां कांवड़ियों ने मंदिर के आसपास डेरा डाल लिया है। बुधवार को भी यहां लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

मेला परिसर में लगी दुकानों से श्रद्धालुओं ने खूब खरीददारी की। पुलिस भी बाजार में गश्त करती नजर आई। श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री खरीदी। बड़ौत में महाशिवरात्रि  पर श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर शिव की विशेष पूजा अर्चना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही।

शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने उपवास रखे और शिव की विशेष पूजा अर्चना की। नगर के पंचवटी मंदिर, रेलवे स्टेशन वैष्णो देवी मंदिर, पंच मुखी मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, पट्टी चौधरान शिवालय, पंजाबी क्वार्टर मंदिर व अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना करने के लिए भीड़ लगी थी और वे शिव की विशेष पूजा अर्चना कर रहे थे। देर शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। 

बागपत में भी मंगलवार को शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। शहर के चमरावल रोड स्थित शिव मंदिर और ठाकुरद्वारा मंदिर में पूजा अर्चना की गई। मेरठ रोड के शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। सुबह से श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे थे।

पुरा में हर-हर महादेव की गूंज
अमीनगर सराय। परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली, गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी के जिलो के अलावा दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के शिवभक्त भी पहुंचे हैं।


मंगलवार को दिन में त्रयोदशी पर कड़ी सुरक्षा के बीच जलाभिषेक किया। जबकि रात 10.34 बजे से चतुर्दशी के शुभ मुहूर्त का जलाभिषेक हुआ। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव की जयकारे लगाए। अमीनगर सराय। कई कांवड़ियों लेटकर यात्रा करते हुए पुरा मंदिर पर पहुंचे। गंगाजल लेकर पहुंचें कांवड़ियों का कहना था कि श्रद्धा के पथ को शिव ने ही आसान किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed