फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the arrears of sugarcane is not paid, then there is no electricity bill.

बकाया गन्ना भुगतान नहीं तो बिजली बिल नहीं

Wed, 18 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
If the arrears of sugarcane is not paid, then there is no electricity bill.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। मलकपुर गांव के शिव मंदिर में बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ी विद्युत दरों को वापस लेने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने सहित अन्य समस्याओं को लेकर पंचायत हुई। किसानों ने समस्याओं का निस्तारण न होने पर आक्रोश जताया। पंचायत में जल्द ही डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

पंचायत की अध्यक्षता करते हुए सुखपाल प्रधान ने बताया कि एक तो किसानों का चीनी मिलों पर करोड़ों रुपये बकाया है, ऊपर से विद्युत निगम बिजली बिल जमा करने का दबाव बना रहा है। किसानों के नलकूपों पर मीटर भी लगा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जब तक बकाया गन्ना भुगतान नहीं होता, तब तक किसान बिजली का बिल नहीं देंगे। बबली तोमर ने कहा कि किसान परेशान है। आवारा पशु फसलों को नष्ट कर रहे है। पेट्रोल-डीजल, खाद व दवाइयों के रेट बढ़ गए है। किसान एक-एक पैसे का मोहताज बन गया है। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन तमाम समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए जल्द ही डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन सौंपने के सात दिनों के अंदर कार्रवाई न होने पर गांव-गांव बैठक और पंचायत कर आंदोलन शुरू करने की रणनीति तैयार की जाएगी। पंचायत में ओमपाल मास्टर, रविंद्र, राजीव, पंकज, रणधीर, जगवीर सिंह, संजू, सुखपाल, दीपक, प्रदीप शामिल रहे। पंचायत का संचालन रमेश मास्टर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed