फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hockey plants are being prepared in Kripal Singh district

कृपाल सिंह जिले में तैयार कर रहे हॉकी की पौध

Fri, 28 Aug 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hockey plants are being prepared in Kripal Singh district
एकेडमी में 50 बच्चों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन

बागपत। भगौट गांव के प्रशिक्षक कृपाल सिंह जिले में हॉकी की पौध तैयार कर रहे हैं। उनकी एकेडमी में लगभग 50 बच्चें हॉकी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कृपाल सिंह गांव व क्षेत्र के बच्चों को पिछले तीन सालों से हॉकी का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

जिले की खेेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा हॉकी के खिलाड़ी तैयार करने के लिए कृपाल सिंह ने तीन साल पूर्व अपने गांव भगौट में हॉकी की एकेडमी का शुभारंभ किया था। वह पिछले तीन सालों से गांव के अलावा आस-पास के गांव के बच्चों को हॉकी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनकी एकेडमी के एक प्लेयर का पूर्व में लखनऊ के स्पोटर्स कालेज में चयन भी हो चुका है। उनका कहना है कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, कमी है तो बस संसाधनों की। संसाधनों के अभाव में जिले की खेल प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। उन्होंने गांव देहात और जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए तीन वर्ष पूर्व गांव में एकेडमी शुरू की थी, अब उनकी एकेडमी में 50 बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। कहना है कि क्षेत्र के लोगों को और अधिक जागरूक होना पड़ेगा। एकेडमी के प्लेयर का पूर्व में लखनऊ के स्पोटर्स कालेज में चयन हो गया था, मगर परिजनों की सहमति न होने के कारण बच्चे ने एडमिशन नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed