{"_id":"654b874b7f9f0582dd051a59","slug":"health-services-stopped-in-villages-due-to-non-payment-of-honorarium-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-3803-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मानदेय न मिलने पर गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मानदेय न मिलने पर गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप
विज्ञापन
-एएनएम ने कार्य बहिष्कार कर दी दीपावली तक मानदेय भुगतान की मांग की
फोटो संख्या 5
बड़ौत। गत छह माह से मानदेय न मिलने के कारण जहां एएनएम आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। वहीं अब उन्होंने कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उधर, इसका असर अब गांव-देहात की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने लगा है, जिस कारण अब ग्रामीण इलाज के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाएं बाहल करने की मांग की।
आपको बता दें कि गत छह माह से एएनएम को मानदेय नहीं मिल रहा है, जिस कारण वे आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। इसको लेकर मंगलवार को एएनएम ने सीएचसी पर पहुंचकर प्रदर्शन कर सीएचसी अधीक्षक डा़ विजय कुमार को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। इसको लेकर एएनएम में रोष पनपता जा रहा है। इसका प्रभाव अब गांव-देहात क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने लगा है। क्षेत्रवासियों में विराज, जयवीर, राहुल, हिमांशु का कहना है कि कुछ दिनों से समय पर एएनएम उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं, उन्हें मजबूरन सीएचसी पर इलाज कराने के लिए जाना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं सूचारू कराए जाने की मांग की। उधर, एएनएम रेखा, प्रीति, रविता ने दीपावली से पूर्व मानेदय दिलाए जाने की मांग की।
ये बोले ग्रामीण--
ग्रामीणों को इलाज के लिए छपरौली सीएचसी जाना पड़ रहा है, क्योंकि एएनएम समय पर गांव नहीं पहुंच रही हैं।-रणवीर सिंह आदर्श नंगला।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र मेें रहने वाले लोग अभी भी स्वास्थ सेवाओं से वंचित हैं।-बिजेन्द्र सिनौली
विज्ञापन
वर्जन-- --
दीपावली पर्व से पहले ही एएनएम को मानदेय दिला दिया जाएगा, इसको लेकर लगातार सीएमओ से बातचीत की जा रही है। बताया कि गांव में स्वास्थ्य सेवाएं सूचारू हैं, मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं दिलाए जाने का प्रयास करेंगे। -डा़ विजय कुमार सीएचसी अधीक्षक बड़ौत।

ये बोले ग्रामीण

वर्जन