{"_id":"5706b5f14f1c1b5c28c81296","slug":"giving-false-draft","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाकिमों की आंखों में धूल झोंक दे दिया फर्जी ड्राफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाकिमों की आंखों में धूल झोंक दे दिया फर्जी ड्राफ्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत कलक्ट्रेट की कैंटीन का ठेका छोड़ने के लिए मात्र पांच हजार रुपये के ड्राफ्ट बनवाने में भी गोलमाल कर दिया। काठा के एक व्यक्ति ने टेंडर के लिए दूसरे व्यक्ति के ड्राफ्ट की रंगीन फोटो कॉपी कराकर जमा करा दी। जब जांच की गई तो अधिकारी भी चकरा गए। एडीएम ने बैंक अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
अपर जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा कलक्ट्रेट की कैंटीन की नीलामी के लिए 26 मार्च 2016 को निविदाएं आमंत्रित की गईं। इसमें कई अन्य निविदाओं के साथ ग्राम काठा निवासी सतेंद्र ने भी 5000 रुपये की धनराशि का 21 मार्च की तारीख का ड्राफ्ट जमा करा दिया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब जांच की गई तो हूबहू ड्राफ्ट बड़ौत के छपरौली रोड निवासी शहवान की निविदा में भी संलग्न मिला।
इससे अधिकारी भी चकरा गए। जांच में पता चला दोनों का नंबर भी एक जैसा है। एक ड्राफ्ट की रंगीन फोटो कॉपी कराकर अधिकारियों को चकमा दे दिया। पकड़े जाने के बाद खलबली मच गई। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार मालपाणी ने ड्राफ्ट और उसकी रंगीन फोटो कापी बैंक अधिकारियों को भेज दी है। उन्होंने निर्देश दिए फर्जीवाड़ा कर दो निविदाएं की गईं हैं। इस मामले में बैंक नियमानुसार कार्रवाई करे।