फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gandhi Pew will be grand, 50 feet tricolor will also be installed

भव्य होगा गांधी प्याऊ, 50 फुट का तिरंगा भी लगेगा

Thu, 09 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Pew will be grand, 50 feet tricolor will also be installed
खेकड़ा की गांधी प्याऊ पर पुन निर्माण कार्य के लिए मजदूरो से साफ सफाई कराते व्यापारी - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। 1857 की क्रांति की धरोहर गांधी प्याऊ और उसके कुएं का पुनर्निर्माण शुक्रवार शुरू होगा। बृहस्पतिवार को स्थल की साफ सफाई कराई गई। पूर्व स्वरूप में ज्यादा छेड़छाड़ न करते हुए गांधी प्याऊ को इस बार भव्य बनाया जाएगा। आर्किटेक्ट की टीम भी पहुंचकर नक्शा तैयार करेगी। खास बात यह है कि इसमें 50 फुट का तिरंगा लगाने के लिए भी स्थान बनाया जाएगा। त्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष अंकुश जैन ने बताया कि नगर पालिका के अलावा ज्यादातर सहयोग व्यापारियों का होगा।
विज्ञापन

यह था मामला
कुछ दिन पूर्व हुई बारिश में गांधी प्याऊ के पास की जमीन करीब 10 फीट जमीन धंस गई थी। एसडीएम अजय कुमार और सीओ युवराज सिंह भी मौके पर पहुंचे थे और व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। एसडीएम ने कुएं से जुडे़ गौरवशाली इतिहास को देखते हुए उसके किनारे पर बने गड्ढे को मिट्टी से भरवाकर मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि कुछ व्यापारियों ने खुद ही फैसला लेते गांधी प्याऊ स्थल और कुएं को ही जमींदोज करा दिया था। समाजसेवियों ने हंगामा किया तो काम कर रहे मिस्त्री और मजदूर भाग गए थे।
विज्ञापन

गांधी प्याऊ स्थल को यथावत बनवाया जाएगा। इसके लिए नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित को निर्देश दिए गए है। जो भी इसमें व्यवधान डालने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार, एसडीएम खेकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर अध्यक्ष अंकुश जैन और अजेश जैन आदि व्यापारियों से मिलकर गांधी प्याऊ को पहले से भी अधिक सुंदर बनवाने के प्रयास जारी है। शुक्रवार को निर्माण कार्य का भूमि पूजन होगा। साफ सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। - अनिल पंडित, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका।
गांधी प्याऊ पुनर्निर्माण के लिए संघर्ष समिति का हुआ गठन
खेकड़ा के समाजसेवियों ने ऐतिहासिक गांधी प्याऊ को ध्वस्त करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने और इसके पुनर्निर्माण के लिए संघर्ष समिति का गठन किया है। समिति में चौधरी गजेंद्र सिंह, सोनू चौहान, पुष्पेंद्र कुमार, मनोज धामा, अनुज शर्मा, रामकुमार धामा, अनुज कौशिक, सुधीर धामा एडवोकेट, तिलकराम वर्मा, उमेश शर्मा, पुनीत शर्मा, मानू वर्मा आदि को शामिल किया गया है। इसके अलावा अब समाजसेवी दोषियों का पता लगवाने और उनके खिलाफ कडी कार्रवाई कराने पर आमादा बने हुए है। सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर धामा एडवोकेट ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एतिहासिक बीबीसर तालाब पर भी कब्जा
फखरपुर मार्ग स्थित बीबीसर तालाब भी जंग-ए-आजादी का गवाह रहा है। 1857 की क्रांति के दौरान क्रांतिकारी यहां स्थित बरगद के विशाल पेड़ के नीचे बैठक कर अंग्रेजी सरकार को उखाड़ फेंकने की योजनाएं बनाते थे। बिजरौल के दादा शाहमल की शहादत के बाद खेकड़ा के सूरज सिंह ने बीबीसर तालाब पर ही क्रांति की मसाल जलाई थी। बाद में अंग्रेजों ने उनको फांसी पर लटका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed