फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four officers, in collusion with the coloniser, had illegally constructed a road on the drain track.

Baghpat News: चार अफसरों ने काॅलोनाइजर से मिलकर बनवाई थी रजबहे की पटरी पर अवैध रूप से सड़क

Wed, 15 Oct 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Four officers, in collusion with the coloniser, had illegally constructed a road on the drain track.
बागपत। बड़ौत में कॉलोनाइजर के साथ मिलकर मीरापुर रजबहे की पटरी पर अवैध रूप से सड़क बनवाने के मामले में सिंचाई विभाग के चार अफसर दोषी मिले हैं। अधिशासी अभियंता ने इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधीक्षण अभियंता ड्रेनेज गाजियाबाद, प्रमुख सचिव के साथ ही डीएम व सीडीओ को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है। अब जल्द ही इनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

बड़ौत में मीरापुर रजबहे की पटरी पर अगस्त में सिंचाई विभाग के अफसरों से मिलीभगत करके काॅलोनाइजर ने अवैध रूप से सड़क बना दी थी। शिकायत के बाद कार्य पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन काॅलोनाइजरों और सिंचाई विभाग के अफसरों ने दोबारा खेल करते हुए सड़क बना दी। इसको लेकर सिंचाई बंधु की बैठक में काफी हंगामा हुआ तो सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने मामले में जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार ने जांच की तो इसमें चार अफसर दोषी मिले। उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता, अवर अभियंता, जिलेदार व सींचपाल सड़क बनवाने में दोषी मिले। इनको नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा तो इन्होंने कहा कि इनको मामले की जानकारी नहीं थी, जबकि इनको पूरी जानकारी थी। इसके बाद चारों अफसरों को दोषी मानते हुए अधिशासी अभियंता ने कार्रवाई करने के लिए प्रमुख सचिव, अधीक्षण अभियंता, डीएम, सीडीओ को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काॅलोनाइजर पर जुर्माना लगाकर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा
मीरापुर रजबहे की पटरी पर सिंचाई विभाग की अनुमति के बिना सड़क बनाने वाले काॅलोनाइजर के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उस पर जुर्माना लगाकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा, क्योंकि रिपोर्ट में कॉलोनाइजर को भी दोषी ठहराया गया है। अफसरों पर कार्रवाई के साथ ही कॉलोनाइजर पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है।

--
वर्जन
- मीरापुर रजबहे की पटरी पर सड़क बनवाने में चार अफसर दोषी मिले हैं और इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधीक्षण अभियंता व प्रमुख सचिव को रिपोर्ट भेजी गई है। कॉलोनाइजर के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। - रजनीश कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed