फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four children drowned in a pit made for the construction of the Economic Corridor, two died

Baghpat News: इकॉनमिक कॉरिडोर निर्माण के लिए बने गड्ढे में चार बच्चे डूबे, दो की मौत

Sun, 30 Jul 2023 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Four children drowned in a pit made for the construction of the Economic Corridor, two died
मृतक चांद का फाइल फोटो।
बड़ौत (बागपत)। वाजिदपुर गांव के पास इकॉनमिक कॉरिडोर निर्माण के लिए बने गड्ढे में भरे पानी में शनिवार देर शाम नहाते समय लौहड्डा गांव के चार बच्चे डूब गए। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने दो बच्चों को निकाल लिया, जबकि दो बच्चे दलदल में फंसे रहे। सूचना पर तहसीलदार, सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से दलदल में फंसे बच्चों को निकाला और उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक साथ दो बच्चों की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ौत-मेरठ मार्ग पर शवों को रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में एसडीएम द्वारा डीएम से वार्ता कर मुआवजा दिलाएं जाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर का निर्माण कार्य कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण बंद है। वाजिदपुर गांव के पास इस मार्ग पर प्लाईओवर बनाने के लिए गड्ढे खोदे गए है। इन गड्ढों में बारिश का पानी भरा हुआ है। शनिवार की शाम लौहड्डा गांव निवासी बच्चे एक गड्ढे में भरे पानी में नहाने लगे। नहाते समय चार बच्चे लविश व कुणाल पुत्रगण संदीप, चांद पुत्र सहदेव, निहाल पुत्र लोकेश पानी में डूब गए। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लाेगोंं ने निहाल और कुणाल को पानी से निकाल लिया, जबकि आठ वर्षीय लविश और सात वर्षीय चांद गड्ढे में बनी दलदल में फंस गए। सूचना पर तहसीलदार अमर वर्मा, सीओ सविरत्न गौतम, चौकी प्रभारी प्रदीप व अन्य मौके पर पहुुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से गोताखोरों ने दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। दोनों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक चांद का फाइल फोटो।

मृतक चांद का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed