फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Firing at home due to dispute over not being taken to gym

Baghpat News: जिम नहीं लेकर जाने के विवाद में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Sat, 27 Dec 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Firing at home due to dispute over not being taken to gym
- संतोषपुर गांव का मामला, फायरिंग में कई लोग बाल-बाल बचे
विज्ञापन


- कोतवाली पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। संतोषपुर गांव में जिम नहीं लेकर जाने पर सोनू और उसके दोस्त कनिश में मारपीट हो गई। इसके बाद कनिश ने अपने साथी सिद्धू निवासी मेवला भट्टी जिला गाजियाबाद के साथ मिलकर सोनू के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई और कई लोग बाल-बाल बच गए। इसमें शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

संतोषपुर गांव निवासी अनिल ने बताया कि बुधवार रात बजे वह अपने भाई सोनू उर्फ सुनील, पिता मनीराम, चाचा नन्दराम और मां सत्तो देवी के साथ घर में बैठा हुआ था। तभी दो बाइकों पर चार युवक घर के बाहर आए और गाली-गलौज करते हुए गेट पर तमंचों से गोलियां चलाने लगे। घर के बाहर गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी आराधना और भाई की पत्नी राखी घर के बाहर आई तो वे बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

उनके शोर मचाने पर परिवार के लोग बाहर आए तो चारों युवक बाइकें लेकर भाग गए। उसके भाई सोनू ने दो हमलावरों कनिश और सिद्धू निवासी मेवला भट्ठी जिला गाजियाबाद को पहचान लिया। इस मामले में जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed