{"_id":"651c016ee4ece3f7a0081f3c","slug":"fever-outbreak-in-bijwada-more-than-14-sick-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-3076-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बिजवाड़ा में बुखार का प्रकोप, 14 से अधिक बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बिजवाड़ा में बुखार का प्रकोप, 14 से अधिक बीमार
विज्ञापन
-स्वास्थ्य विभाग से की गांव में चिकित्सा शिविर लगाने की मांग
फोटो संख्या 6
बिनौली। क्षेत्र के बिजवाड़ा में बुखार का प्रकोप है। दर्जनों ग्रामीणों को बुखार ने जकड़ रखा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाने की मांग की है।
बिजवाड़ा गांव में गत एक सफ्ताह से बुखार का प्रकोप है। इसके चलते सागर पुत्र ईश्वर, अंकित पुत्र ईश्वर चंद, सचिन पुत्र वीरेंद्र, विकास पुत्र सुभाष, चरण सिंह पुत्र कर्मसिंह, नेहा पुत्री सुरेशपाल, संदीप पुत्र रामकिशन, आकाश पुत्र सुंदर सहित दर्जनों लोग बुखार से जूझ रहे हैं। ग्राम प्रधान शिवानी देवी ने सीएमओ बागपत से गांव में स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाने की मांग की है। सीएचसी अधीक्षक विवेक सैनी का कहना है कि जल्द ही गांव में स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।
-यूपी पुलिस का सिपाही डेंगू की चपेट में
यूपी पुलिस उन्नाव में सिपाही के पद पर तैनात आरिफपुर खेड़ी गांव के धर्मेंद्र पुत्र इलम सिंह डेंगू की चपेट में हैं। परिजन मेरठ के एमएच अस्पताल में उसका उपचार करा रहे हैं। धर्मेन्द्र पांच दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था। रविवार को उसे बुखार ने जकड़ लिया। इसके बाद उसने सीएचसी बिनौली पर आकर जांच कराई, जिसमें उसे डेंगू के लक्षण बताए गए। मंगलवार को वह मेरठ के एमएच अस्पताल में पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे डेंगू होने की पुष्टि की। धर्मेंद्र गत पांच वर्ष पूर्व मिलट्री से सेवानिर्वत होने के बाद यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था।