फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Father had killed the son, arrested

पिता ने की थी बेटे की हत्या, गिरफ्तार किया

Sun, 19 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Father had killed the son, arrested
बागपत। पुलिस ने क्यामपुर गांव के अंकित हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें पिता ने ही अपने मौसेरे भाई के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

क्यामपुर गांव के रहने वाले अंकित शर्मा का शव 11 जून को गांव के ही रास्ते में एक नाले में पड़ा मिला था। मृतक अंकित के पिता सीताराम ने चौहल्दा गांव के एक युवक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद रविवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अंकित आपराधिक किस्म का युवक था और 10 जून रात उसने अपने घर पहुंच कर पिता के साथ गाली-गलौज कर दी थी। जहां सीताराम का मौसेरा भाई गाजियाबाद के सारा गांव रहने वाले मिंटू उर्फ मंटू आया हुआ था। घर में हुए झगड़े में सीताराम ने अंकित की गला दबाकर हत्या कर दी थी। अपने मौसेरे भाई मिंटू उर्फ मंटू के साथ मिलकर उसका शव गांव के बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी सीताराम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके मौसेरे भाई की तलाश में कई जगह पर दबिश दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है जल्दी गिरफ्तार कर ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed