{"_id":"629a4e7324babc3c3c08d8a3","slug":"farmers-made-the-junior-engineer-sit-in-the-sun-for-an-hour-baghpat-news-mrt5912943176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों का बिजलीघर पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों का बिजलीघर पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है गौरीपुर और बसा टीकरी गांव की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। ग्राम गौरीपुर व बसा टीकरी के जंगल की पांच दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को दोनों गांवों के ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति ठप रहने के विरोध में मीतली बिजलीघर पर हंगामा करके प्रदर्शन किया। जेई को करीब एक घंटा धूप में बैठाया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो धरना दिया जाएगा।
बसा टीकरी के ग्राम प्रधान राकेश ने बताया कि गांव में पांच दिन से नलकूपों की बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली की सप्लाई शुरू न होने से फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। गौरीपुर व बसा टीकरी के ग्रामीण शुक्रवार को मीतली बिजलीघर पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने जेई चंदन सिंह को करीब एक घंटा धूप में बैठाया। साथ ही समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी। बिजलीघर पर तैनात जेई चंदन सिंह ने ग्रामीणों को शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर रामपाल, मुस्तफा, अमित, विनोद, रणजीत, देवेंद्र, विक्रम आदि मौजूद रहे।