फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   farmer news

Baghpat News: अफसरों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कार्यालयों पर तालाबंदी की चेतावनी

Thu, 17 Sep 2026 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
farmer news
फोटो स्टारपरफॉमर्र के लिए:- सीडीओ के सामने छलका दर्द, जमीन पर बैठा दिव्यांग किसान:-शबगा गांव नि
बागपत। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस में भाकियू कार्यकर्ताओं ने अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं करते तो कार्यालयों पर तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने जिले में नलकूपों के मोटर सही करने के लिए वर्कशॉप खोलने, नहरों में पानी छोड़ने और गोवंश पकड़वाने सहित कई मांगों को उठाया।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि कई माह से अफसरों का अधीनस्थ अधिकारियों पर नियंत्रण खत्म हो चुका है। वे किसानों व लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। यदि उच्च अधिकारी आदेश देते हैं तो उसको भी नहीं मानते हैं। आरोप लगाया कि रुपये लिए बिना कोई काम नहीं किया जा रहा है। किसानों की इतनी कमाई नहीं है कि वे हर काम के लिए रुपये दें। चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो सरकारी कार्यालयों में तालाबंदी करेंगे।
विज्ञापन

चीनी मिलें किसानों के गन्ना बकाया का भुगतान नहीं कर रही हैं। इस कारण किसान अपने बच्चों की फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। जल निगम के अधिकारियों पर टंकी खड़ी करने और रास्तों की खोदाई करने के बाद भी पानी नहीं देने का आरोप लगाया। दोघट निवासी नरेशपाल ने कहा कि धनौरा व भड़ल में लंपी बीमारी से गोवंश की मौत हो रही है, लेकिन अफसर ध्यान तक नहीं दे रहे हैं। टीकाकरण तक नहीं किया जा रहा है। सीडीओ ने सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान हिम्मत चौधरी, इंद्रपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, हरेंद्र राणा, अर्जुन प्रधान और नरेशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी नलकूपों के लिए बनाई जाए वर्कशॉप
किसान बिजेंद्र प्रधान ने कहा कि जिले में 251 सरकारी नलकूप हैं लेकिन यहां वर्कशॉप नहीं होने के कारण मोटर को सही कराने के लिए मेरठ भेजा जाता है। इससे किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नलकूप की मोटर फुंकने पर ठीक होने में 20 से 30 दिन तक का समय लगता है। इसके कारण किसानों की फसल सूख जाती है। उन्होंने बागपत में वर्कशॉप खुलवाने की मांग की।
प्राथमिकी खत्म कराने की मांग
बिजेंद्र प्रधान ने कहा कि माखर गांव में विद्यालय की असुविधाओं की पोल खोलने पर रजत सोलंकी पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। इस तरह की हठधर्मिता सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने बीएसए गीता चौधरी से प्राथमिकी वापस लेने की मांग की।

अनुपस्थित 10 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोका
किसान दिवस में कई विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति से किसान भड़क गए। इस पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने डीआईओएस, सिंचाई विभाग के एक्सईएन, जल निगम, जिला पूर्ति अधिकारी, बागपत, बड़ौत व खेकड़ा एसडीएम समेत 10 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिए।

ट्राई साइकिल के लिए जमीन पर बैठ गया दिव्यांग
शबगा गांव निवासी दिव्यांग किसान राजेंद्र बैठक के दौरान सीडीओ के सामने जमीन पर बैठ गया। कहा कि दिव्यांगजन कल्याण विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं और हर बार टरका देते हैं। इस पर सीडीओ ने तत्काल में ट्राई साइकिल दिए जाने के आदेश दिए।


किसानों के खाते में समय से नहीं पहुंचा भुगतान
सिरसली गांव निवासी रालोद नेता राजू तोमर ने कहा कि मलकपुर चीनी मिल द्वारा जो गन्ना बकाया भुगतान किया जाता है, वह समय से खाते में नहीं पहुंचता है। केनरा बैंक से 10 दिन बाद भुगतान खाते में पहुंचा है, जिससे किसानों को परेशानी होती है। उन्होंने सीडीओ से समय से खाते में भुगतान भिजवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed