फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Family accused of murder of girl, order for trial from court

परिजनों पर युवती की हत्या का आरोप, कोर्ट से मुकदमे के आदेश

Sat, 06 Aug 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Family accused of murder of girl, order for trial from court
परिजनों पर युवती की हत्या का आरोप, कोर्ट से मुकदमे के आदेश
विज्ञापन

बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में प्रेम-प्रसंग के विरोध में युवती की हत्या किए जाने का आरोप परिजनों पर लगा है। युवती की 16 अप्रैल 22 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। जिसमें पड़ोसी के कोर्ट में याचिका डालने पर युवती के परिजनों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए हैं। इस मामले में युवती के परिजनों ने दो युवकों पर पहले युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
नौरोजपुर गुर्जर गांव के रहने वाले इरफान ने बताया कि उसके भतीजे नफीस का गांव के ही नूरदीन की बेटी नसीम के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जो शादी करना चाहते थे। जिसका पता चलने पर नूरदीन ने 31 मार्च को उनसे नफीस को समझाने की बात कही थी। वह नफीस को समझाने के बाद नूरदीन के घर गए और उससे कहा कि उन्होंने नफीस को समझा दिया है। अब वह अपनी बेटी को समझा दे तो नसीम को परिजनों ने बुलवा लिया। वह परिजनों के सामने ही नफीस से शादी करने की जिद पर अड़ गई। आरोप है कि वहां परिजनों ने युवती की सभी के सामने पिटाई की। जिसके बाद उसका भतीजा शिकायत करने कोतवाली आया और पुलिस से बताया कि नसीम की परिजन हत्या कर सकते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि 16 अप्रैल को नसीम को परिजनों ने जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिसमें नूरदीन ने उसके भतीजे नफीस के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करा दिया, जो जेल में बंद है। आरोप है कि नसीम को उसके ही परिजनों ने जहरीला पदार्थ खिलाया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की गई। जिसमें कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed