{"_id":"62434bf9fc3c90145175fdb0","slug":"expressed-displeasure-over-not-being-called-to-the-monthly-meeting-by-the-block-chief-baraut-news-mrt5823312196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनौली ब्लाक प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनौली ब्लाक प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक संपन्न
विज्ञापन
बड़ौत। बिनौली ब्लाक के प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य भी लामबंद होने शुरू हो गए हैं। अविश्वास प्रस्ताव लाने की शुरूआत करते हुए क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मंगलवार को बिजरौल रोड पर एक बैठक हुई। इस दौरान दूसरे मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई।
बिजरौल रोड पर हरेंद्र शर्मा के आवास पर हुई बैठक में गांगनौली के क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद शर्मा ने कहा कि बिनौली ब्लाक के वर्तमान प्रमुख के भाई पहली योजना में प्रमुख थे। इस बार उनके भाई प्रमुख की कुर्सी पर है, लेकिन ब्लाक में मासिक बैठक नहीं होती है, क्योंकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बैठक में बुलाया ही नहीं जाता है। यही नहीं किसी को यह तक नहीं पता है कि ब्लाक में विकास कार्यों का कितना पैसा आ रहा है और वह कहां जा रहा है। बैठक में मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अरविंद शर्मा को आश्वासन देते हुए कहा कि वह क्षेत्र का विकास चाहते हैं, इसलिए वह उनके साथ खड़े हैं। यदि वह प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लेकर आते हैं तो भी उनके साथ ही खड़े हैं।
इस दौरान आदित्य भारद्वाज, देवेंद्र शर्मा, पिंटू, सोनू, राहुल, नरेंद्र, मोहन आदि मौजूद रहे। उधर जब प्रमुख के खिलाफ अविश्वास लाने की सुगबुगाहट बिनौली क्षेत्र में पहुंची तो क्षेत्र की राजनीति गरमा गई। इस संबंध में ब्लाक प्रमुख कुलदीप तोमर उर्फ चीकू ने बताया कि मासिक बैठक की जा रही है। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बुलाया जाता है। 80 से 85 सदस्यों के रजिस्ट्रर पर हस्ताक्षर भी है। विकास कार्य भी क्षेत्र मेें हो रहे है। इस संबंध में लगाया गया आरोप निरोधार है। कहा कि बिजरौल रोड पर की गई बैठक में बीडीसी सदस्यों को लालच देकर बुलाया है।