फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Every section is troubled by the policies of the government

सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान

Tue, 24 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Every section is troubled by the policies of the government
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक गुराना रोड पर जिलाध्यक्ष के आवास पर हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को गुराना रोड पर जिलाध्यक्ष के आवास पर हुई। इसमें वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल किया। वक्ताओं ने कहा सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान हैं।

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी के आवास पर उन्हीं की अध्यक्षता में हुई बैठक में डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता तंग आ चुकी है। अब कांग्रेस ही देश की जनता को भाजपा सरकार से मुक्ति दिलाएगी। इस दौरान 26 अगस्त को होने वाली महत्वपूर्ण वर्चुअल वीडियो कॉलिंग को लेकर मंथन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया 26 अगस्त को प्रियंका गांधी जिले के सभी पदाधिकारी एवं न्याय पंचायत सहित ब्लॉक अध्यक्ष को वर्चुअल वीडियो कॉलिंग के माध्यम से संबोधित करेगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में धीरज गुर्जर उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं अजय कुमार लल्लू प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश भी शामिल रहेंगे। इसमें शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सतपाल सिंह, निशांत तोमर, बेगराज कमिश्नर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed