फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Equipment distributed to 70 PwDs

70 दिव्यांगजनों को बांटे उपकरण

Thu, 17 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Equipment distributed to 70 PwDs
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर विकास भवन में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को विकास भवन में 70 दिव्यांगजनों को उपकरण प्रदान किए गए। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि उपकरणों से दिव्यांगों को लाभ मिलेगा और उनका जीवन आसान बनेगा।

25 दिव्यांगों को ट्राय साइकिल, 20 दिव्यांगों को व्हील चेयर तथा 15 को बैसाखी दी गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि कोरोना जैसे मुश्किल समय में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, मजदूर, किसानों और श्रमिकों के लिए राशन से लेकर आर्थिक मदद देने का काम किया है। जिला उपाध्यक्ष एव दिव्यांग कार्यक्रम प्रमुख कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि सेवा सप्ताह कार्यक्रम 14 से 20 सितंबर तक चलेगा। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक की हर एक इकाई के कार्यकर्ता अपने-अपने स्थानों पर सेवा के अलग-अलग काम करेंगे। डीएम शकुंतला गौतम व जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दिव्यांगजनों को रवाना किया। जिला महांमत्री एवं जिला सेवा कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, जिला उपाधाय अनिल चौहान, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, प्रभारी सीडीओ हुबलाल, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी स्वीटी चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन ढाका, किसान मोर्चा जिला संयोजक यशवीर सोलंकी, जिला मंत्री सुधीर ठाकुर, नगर अध्यक्ष जय कुमार, सत्येंद्र प्रजापति, संजय उपाधाय, खेकड़ा नगर मंत्री रोकी शर्मा, एडवोकेट विजयश्री, अनिल कैड़वा, नरेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed