{"_id":"5f5d15f28ebc3e57c42f24f5","slug":"entrance-test-given-with-mask-and-sanitizer-baraut-news-mrt500895595","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क और सैनिटाइजर के साथ दी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क और सैनिटाइजर के साथ दी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2020
दो केंद्रों पर हुई परीक्षा, 520 थे पंजीकृत, 309 उपस्थित और 211 रहे गैरहाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उप्र लखनऊ के तत्वावधान में शनिवार को दो केंद्रों पर पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा संपन्न कराई गई। कोविड-19 के नियमों का ध्यान रखते हुए दो पालियाें में हुई परीक्षा में कुल 520 परीक्षा पंजीकृत थे। इनमें से 309 उपस्थित रहे जबकि 211 ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे।
इंजीनियरिंग ग्रुप ए की प्रवेश परीक्षा सुबह की पाली सुबह 9 से 12 बजे तक दिगंबर जैन इंटर कॉलेज और दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में कराई गई। दोनों परीक्षा केन्द्रों पर पंजीकृत 459 परीक्षार्थी में से 271 उपस्थित रहे, जबकि 188 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली ढाई से साढ़े पांच तक ग्रुप ई की परीक्षा दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक में हुई। इसमें पंजीकृत 61 परीक्षार्थियों में से 38 उपस्थित जबकि 23 अनुपस्थित रहे। परीक्षा से पूर्व छात्र-छात्राओं के हाथ सैनिटाइजर कराए गए। जो छात्र मास्क नहीं पहने हुए थे, उन्हें मास्क देकर परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश दिया गया। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
परीक्षा को सफल बनाने में प्रवेश परीक्षा परिषद उप्र लखनऊ द्वारा नामित जिला संयोजक/ प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार त्यागी, जोनल अधिकारी राजेश कुमार जैन, केन्द्र अधीक्षक रणजंय लांबा, केन्द्र अधिकारी संजीव सिंह, शैलेंद्र विमल, डीके गुप्ता, उड़न दस्ता सदस्य दिनेश कुमार शर्मा, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वकीलचन्द जैन, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा वीरेंद्र सिंह का योगदान रहा।