फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   entire staff was missing

डीएम को उद्यान विभाग का पूरा स्टाफ ही मिला गायब

Sun, 17 Apr 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 17 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
entire staff was missing
हमीदाबाद प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका से सवाल पूछते डीएम। - फोटो : amar ujala
बागपत में जिलाधिकारी हृदय शंकर तिवारी ने समाधान दिवस के साथ विभागों के कार्यालयों में छापामार कार्रवाई कर दी। इससे विभागों में हड़कंप मच गया। डीएम ने न सिर्फ अभिलेख देखे, बल्कि लापरवाही पर अधिकारियों की जमकर क्लास ली। निरीक्षण में सभी विभागों में कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उद्यान विभाग का तो पूरा स्टाफ ही गायब मिला। डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किए जाने और वेतन रोके जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी हृदय शंकर तिवारी कलक्ट्रेट से थाने में समाधान दिवस के निरीक्षण के लिए निकले। लेकिन अचानक ही नगर पालिका बागपत कार्यालय में पहुंच गए। वहां गंदगी देख भड़क उठे। कंप्यूटर कक्ष में काफी गंदगी मिली। साथ ही पालिका ईओ सुदर्शन चंद्रा, कर्मचारी सचिन कुमार, मुरलीधर, दिनेश, उदित नारायण अनुपस्थित मिले। डीएम ने पुराना कस्बा की मरम्मत कराने, नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने कृषि  विभाग के कार्यालय में छापा मारा।

विज्ञापन

 

 

वहां रजिस्टर उपस्थिति रजिस्टर देखा, जिसमें कृतपाल, प्रमेंदर, विपुल, प्रेम सिंह अनुपस्थित मिले। यूपी डास्प कार्यालय में रिकार्ड ठीक न मिलने पर नाराजगी जताई। कूड़ा देखकर अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय का निरीक्षण किया वहां सुशील, राजीव, मुकेश, राम मोहन शर्मा, सुनील शर्मा अनुपस्थित मिले। जिला उद्यान कार्यालय का निरीक्षण किया तो वहां अधिकारी से लेकर माली तक पूरा स्टाफ ही अनुपस्थित मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विकास खंड पिलाना में निरीक्षण के दौरान बीडीओ मुंशीलाल अनुपस्थित मिले। यहां दैनिक डायरी 24 मार्च के बाद भरी गई नहीं मिली। सितंबर 2014 से स्वच्छता संबंधी बैठक ही नहीं की गई। ढिकौली के प्रधान ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर गांव में न आने का आरोप लगाया। डीएम ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब किया और सभी के वेतन रोके जाने के निर्देश दिए।


 

स्कूल में नाम मात्र को मिले बच्चे
डीएम हृदय शंकर तिवारी ने ग्राम हमीदाबाद स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कक्षा 2 में सिर्फ 4 बच्चे, 3 में 8 बच्चे, 5 में 5 बच्चे, 6 में 3 बच्चे, 7 में 8 बच्चे उपस्थित मिले। उन्होंने बीएसए को लोगों को जागरूक कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed