{"_id":"6ac6aa81dbbdb0b57204cc41","slug":"secretary-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-160143-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सेवा संकल्प अभियान के नाम पर कर रहे वसूली, सचिवों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सेवा संकल्प अभियान के नाम पर कर रहे वसूली, सचिवों का हंगामा
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर के सचिवों ने बुधवार को विकास भवन में पहुंचकर सेवा संकल्प अभियान के नाम पर अधिकारियों पर वसूली का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके लिए मना करने पर वेतन रोकने की चेतावनी देने का आरोप लगाया। सचिवों ने मामले में कार्रवाई समेत 15 मांगों को लेकर डीपीआरओ रमेशचंद गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। इन मांगों को पूरा नहीं करने पर 15 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारी बुधवार को विकास भवन में पहुंचे। ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष अनिल मान ने कहा कि जिले में सेवा संकल्प अभियान चल रहा है। आरोप लगाया कि अभियान के दौरान दीये जलाने व कार्यक्रम में टेंट लगवाने के नाम पर ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी उनसे वसूली करते हैं। यदि कोई सचिव विरोध करता है तो उनका वेतन रोकने व जांच करवाने की चेतावनी दी जाती है। इससे सचिवों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जिला समन्वय समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि सचिव सरकारी कार्यों में लगे रहते हैं और यदि किसी भी कार्य में कमी रह जाती है तो उनका वेतन रोक दिया जाता है। वेतन नहीं मिलने के कारण सचिवों को परेशानी होती है। उन्होंने सचिवों का वेतन एक से पांच तारीख के बीच में देने, निलंबित सचिवों को बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष जॉनी चौधरी ने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 15 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। डीपीआरओ रमेशचंद गुप्ता कहा कि सचिवों को वेतन जारी किया जा रहा है और जल्द ही अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान कृष्ण कुमार तोमर, अमित मान, विनय कुमार, रविंद्र कुमार, अजय शर्मा, प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे।
--
इन मांगों काे लेकर सौंपा ज्ञापन
समय से वेतन देने, वेतन रोकने की कार्रवाई बंद करने, साक्ष्य के बिना जांच समिति गठित न करने, निलंबित किए गए सचिव मोहित उज्ज्वल, दीपक मान, अक्षय धनकड़, विनोद कुमार को बहाल करने, सचिवों का अवकाश मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करने की मांग की। इनके अलावा बैठक की सूचना एक दिन पहले देने, मियांवाकी के तहत पौधरोपण करने के लिए जो जमीन दी गई है उन्हें कब्जा मुक्त करने, ब्लॉक से जांच व निरीक्षण के नाम पर होने वाली अवैध वसूली पर रोक लगवाने, सचिवों से सेवा संकल्प अभियान के नाम पर जलाए गए दीये, टेंट लगवाने के नाम पर वसूली रोकने आदि मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।