{"_id":"6ac6aa5149cc63638a085d0d","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-160147-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रठौड़ा में चार माह की बच्ची की जीभ काटी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रठौड़ा में चार माह की बच्ची की जीभ काटी, हालत गंभीर
विज्ञापन
छपरौली। रठौड़ा गांव में बुधवार सुबह करीब 11 बजे सुनील की चार माह की बेटी अक्षी की धारदार हथियार से आधी जीभ काट दी गई। परिजनों ने सीएचसी में घायल बच्ची का उपचार कराया, जहां से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार चल रहा है।
रठौड़ा गांव निवासी सुनील ने बताया कि बुधवार की सुबह मजदूरी पर चला गया था और उसकी पत्नी सोनिया खेत में चारा लेने चली गई थी, घर में बड़ी बेटी आरजू, छोटी चार माह की बेटी अक्षी अकेले थे। अक्षी चारपाई के बीच में चुनरी बांधकर बांधकर उस पर लेटा रखी थी। तभी उसकी बड़ी बेटी आरजू पास में सरकारी हैंडपंप पर पानी लेने चली गई और जब वह वापस आई तो पड़ोस की एक महिला घर से निकलती हुई दिखी।
आरजू में घर में घुसी तो अक्षी की आधी जीभ कटी हुई मिली, जो लटकी हुई थी। आरजू शोर मचाते हुए घर से बाहर निकली तो आसपास के लोग आ गए। थोड़ी देर बाद उसकी पत्नी सोनिया भी घर में आ गई और उसने फोन कर पूरी घटना के बारे में बताया। सुनील ने घर से निकलते हुए देखी गई पड़ोस की महिला पर बेटी की जीभ काटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही जीभ काटने का कारण पता लगाने की मांग की। पुलिस ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
मैं पानी लेकर आई तो पड़ोस की आंटी घर से निकल रही थी
छोटी बहन की जीभ काटने के मामले में आरजू से पूछताछ की तो वह कहने लगी कि वह प्यास लगने पर पड़ोस में लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी लेने चली गई थी। उस समय अक्षी ठीक थी। हैंडपंप से पानी लेकर वापस चली तो पड़ोस की आंटी घर से निकल रही थी।
बच्ची की मां और पड़ोसी महिला में हो चुका है झगड़ा
सुनील ने बताया कि उसकी पत्नी सोनिया खेत और पड़ोसी महिला के बीच पहले कई बार कहासुनी और झगड़ा हो चुका है। उसकी पत्नी खेत में जाती है और पड़ोसी महिला दिनभर घर में रहती है। पड़ोसी महिला का उसके घर आना-जाना भी नहीं है।
वर्जन।
बच्ची की जीभ काटने का मामला जानकारी में आया है, इसमें जांच कराई जा रही है और जिस महिला पर आरोप लगाए गए, उससे पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-अंशु जैन, सीओ बड़ौत