फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   dog news

Baghpat News: पागल कुत्ते ने तीन साल की बच्ची का चेहरा नोंचा, घायल

Thu, 08 Oct 2026 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
dog news
बागपत। शहर के पुराना कस्बा स्थित कुम्हारान मोहल्ला में तीन वर्षीय बच्ची सोनिया का पागल कुत्ते ने चेहरा नोच लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत देखते हुए मेरठ जीबीटी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शहर के पुराना कस्बा स्थित कुम्हारान मोहल्ला निवासी सोनू ने बताया कि तीन वर्षीय बेटी सोनिया घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां एक पागल कुत्ता पहुंचा और बच्ची के चेहरे पर काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए और कुत्ते को वहां से भगाया। बताया कि बेटी को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने बच्चे के चेहरे पर घाव अधिक होने के कारण गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर जीटीबी लेकर पहुंचे। वहीं मोहल्ले के लोगों ने कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि वह घरों से बाहर सुरक्षित निकल सकें। उन्होंने बताया कि गलियों में कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है और अफसर उन्हें पकड़वाने की तरफ ध्यान तक नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि बच्ची के चेहरे पर गहरा घाव होने के कारण रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कुत्तों ने चार महिलाओं सहित 10 को काटकर घायल किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। मीतली निवासी शीला ने बताया कि वह बुधवार की सुबह दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी। तभी पीछे से आए कुत्ते ने पैर में काटकर घायल कर दिया। महिला के अलावा देव व तनेजा के हाथ में काटकर कुत्ते ने घायल कर दिया। वहीं गांधी निवासी कुलदीप ने बताया कि बाइक से सामान लेने के लिए टटीरी जा रहा था। जब वह गांव से बाहर पहुंचा तो कुत्ते ने पैर में काट लिया। वहीं डोली के पैर में भी कुत्ते ने काटा। नंगला निवासी अवनी, टटीरी निवासी कुसुम व अविक को भी पैर में काटकर कुत्तों ने घायल कर दिया। घायलों ने अग्रवाल मंडी टटीरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई। केंद्र के प्रभारी डॉक्टर मनीष त्यागी ने बताया कि घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed