फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Empty-loaded seats will be seen live

खाली-भरी सीटें दिखेंगी लाइव

Wed, 08 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत-मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत-मेरठ Updated Wed, 08 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू के सत्र 2016-17 एडमिशन की प्रक्रिया में छात्र के लिए इस बार नई सुविधा होगी। कॉलेज में किस विषय में कितनी सीटें हैं और और कितनी खाली हैं, यह शेयर बाजार की तरह लाइव दिखेंगी। हर पल का अपडेट छात्र ऑनलाइन देख सकेंगे। इससे उन्हें एडमिशन की अपडेट जानकारी मिलती रहेगी। वह मेरिट में अपनी जगह का पता लगा सकेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को विवि ने मेरठ और सहारनपुर मंडल के सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के प्रिंसिपल के साथ बैठक की। कंपनी ने रजिस्ट्रेशन का डेमो दिया। प्रिंसिपल ने सवाल पूछे। बुधवार को राजकीय और एडेड कॉलेजों की बैठक होगी।
विज्ञापन


बृहस्पति भवन में प्रतिकुलपति प्रो. एचएस सिंह और रजिस्ट्रार दीप चंद्र ने प्रिंसिपल को संबोधित किया। एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी दी। बदलाव के बारे में अवगत कराया गया। कंपनी ने डेमो के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दफा ई कूपन बंद कर दिया गया है। तीन कॉलेज चुनने की फीस 100 रुपये ही रखी गई है। छात्र जैसे ही 12वीं का रोल नंबर डालेगा, उसका नाम, माता-पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ और विषयों के नंबर खुद ही फार्म पर आ जाएंगे।

ऐसा यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के छात्रों के साथ होगा। इनका डाटा बैंक विवि के पास है। नाम और विषय के नंबर में गलती नहीं होगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान कैंडीडेट की यूजर आईडी और पासवर्ड जेनरेट होगा। वह महत्वपूर्ण है।


इससे ऑनलाइन मेरिट देखी जा सकेगी। किस कॉलेज में किस विषय में कितनी सीट और कितनी भर गई हैं, यह पता चल सकेगा। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी को मूल निवास प्रमाण पत्र लगाना होगा। बैठक में प्रो. वाई विमला, वित्त अधिकारी अनिल कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार वीपी कौशल, प्रो. प्रदीप मिश्रा, डॉ. सत्यप्रकाश मौजूद रहे। 

प्रिंसिपल की मांग 
रजिस्ट्रेशन को आधार कार्ड से जोड़ने की मांग 
 कॉलेज सेलेक्ट करते ही जिलेवार लिस्ट दिखे
 प्रोफेशनल कोर्स की सीट भरने के लिए ओपन मेरिट का मौका दिया जाए
 एडमिशन नियम वेबसाइट पर अपलोड किए जाएं
 अन्य बोर्ड के छात्रों के लिए प्रोविजन क्लियर किया जाए

रजिस्ट्रेशन के लिए यह होगी प्रक्रिया
 www.ccsuniversity.ac.in और  www.ccsu.web.in पर लॉगिन करें
 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन हस्ताक्षर होने चाहिए
 यूपी निवासी का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए
 प्रैक्टिकल विषय में 2014, 2015, 2016 के पास छात्र ही आवेदन करें
 वेटेज के लिए प्रमाण पत्र आवश्यक है
 फार्म खुद भरें या ध्यानपूर्वक चेक कर लें
 दो मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी देनी होगी। विवि इन पर ही सूचना देगा। यह अपनी ही दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed