फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Eight infected including female officers and lawyers found, number 862

महिला अधिकारी व अधिवक्ता सहित आठ संक्रमित मिले, संख्या हुई 862

Thu, 27 Aug 2020 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Eight infected including female officers and lawyers found, number 862
विकास भवन और कचहरी दो दिन के लिए बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। जिले में कोरोना का दायरा लगातार बढ़ रहा है। आठ कोरोना संक्रमित मिले हैं। महिला अधिकारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर विकास भवन और पूर्व जिला बार संघ के अध्यक्ष में संक्रमित मिलने पर कचहरी परिसर में दो दिन के लिए आवागमन बंद रहेगा। शनिवार व रविवार को लॉकडाउन होने के कारण कचहरी सोमवार को खुलेगी।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में आठ कोरोना संक्रमित मिले है। विकास भवन में कार्यरत एक महिला में बुधवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने विकास भवन में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर को दो दिन के सील कर दिया। शनिवार व रविवार को लॉकडाउन होने व सोमवार को अवकाश होने के कारण अब विकास भवन मंगलवार को खुलेगा। उधर, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष में कोरोना की पुष्टि होने पर कचहरी परिसर में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर कचहरी को भी दो दिन के सील बंद कर दिया गया है। सीएमओ के मुताबिक अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 862 हो गई है जबकि 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा, तबीयत ठीक नहीं लग रही
बागपत। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि उन्हें अपनी तबीयत ठीक नहीं लग रही है। अत: वह खुद को घर में ही कुछ दिनों के लिए अलग रख रहे हैं। सभी अपना ध्यान रखें। पोस्ट के बाद जिलेभर में प्रतिक्रियाएं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed