फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   During the traffic month, the game of your stranger is going on

आम लोगों के काटे चालान, पुलिस वालों पर मेहरबान

Fri, 11 Nov 2022 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
During the traffic month, the game of your stranger is going on
नियम आपके लिए भी है हेलमेट लगाए जनाब:बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर बिना हेलमेट के फैंटम चलाते पुल? - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। यातायात माह में आम लोगों को नियमों का पाठ खूब पढ़ाया जा रहा है। उनके चालान भी काटे जा रहे हैं। वहीं, यातायात पुलिस खूब भेदभाव कर रही है। पुलिसकर्मियों पर मेेहरबानी दिखाई जा रही है। यहां शुक्रवार को बिना हेल्मेट बाइक दौड़ा रहे पुलिसकर्मियों को रोका तक नहीं गया। इससे यातायात पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
एक नवंबर से यातायात माह शुरू होने के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी दुपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक कर रहे हैं। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वालों के रोजाना 80 से 100 चालान काटे जा रहे हैं। अभी तक एक भी पुलिसकर्मी का चालान काटने की बात तो छोड़िए, उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए टोकना मुनासिब नहीं समझा। इस कारण शहर से लेकर कलक्ट्रेट तक पुलिसकर्मी बिना हेलमेट दुपहिया वाहन दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

चालान के डर से भाग रहे युवकों की बाइक फिसली
शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर बृहस्पतिवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। जहां पुलिस के चालान से बचकर भाग रहे युवकों की बाइक फिसल गई। जिन्हें राहगीरों व अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उठाकर उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
यातायात नियमों का पालन किया जाना जरूरी है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यातायात नियम सभी के बराबर हैं, चाहे पुलिसकर्मी हो। नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों के चालान काटे जाएंगे।-नीरज कुमार जादौन, एसपी

बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर यातायात पुलिसकर्मियों के सामने से बिना हेलमेट के फैंटम लेकर गुजरत?

बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर यातायात पुलिसकर्मियों के सामने से बिना हेलमेट के फैंटम लेकर गुजरत?- फोटो : BAGHPAT

हेलमेट कहां है आपका, चलो चालान होगा, बाइक की चाबी दो जरा साइड में लगाओ अपनी बाइक:बागपत के राष्ट्र व?

हेलमेट कहां है आपका, चलो चालान होगा, बाइक की चाबी दो जरा साइड में लगाओ अपनी बाइक:बागपत के राष्ट्र व?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed