फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Due to fault in the cable, the electricity of the whole city is falling overnight

केबल में फाल्ट से रात भर गुल रही पूरे शहर की बिजली

Fri, 10 Jun 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Due to fault in the cable, the electricity of the whole city is falling overnight
बागपत के बड़ौत रोड पर विद्युत लाइन ठीक करवाते जेई गणेश प्रसाद - फोटो : BAGHPAT
11 बजे आया था केबल में फाल्ट, गर्मी में लोगों का बुरा हाल, सुबह को पेयजल की आपूर्ति भी नहीं हुई
विज्ञापन

सात बजे सुबह फाल्ट ठीक हुआ, इसके बाद ही नगर पालिका की ओर से पेयजल की आपूर्ति हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विद्युत लाइन में फाल्ट आने से बागपत शहर की बिजली बृहस्पतिवार की रात भर गुल रही। आपूर्ति ठप होने के कारण गर्मी में लोगों का रात भर बुरा हाल रहा। सुबह पेयजल आपूर्ति भी नहीं हुई। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे फाल्ट ठीक कराया गया। इसके बाद ही बिजली और पेयजल की आपूर्ति हो सकी।
बृहस्पतिवार की रात 11 बजे शहर की बिजली की मुख्य लाइन में अचानक फाल्ट आ गया। इससे पूरे बागपत शहर की आपूर्ति बंद हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस कारण बृहस्पतिवार की रात भर आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। लोगों के इनवर्टर भी डाउन हो गए। लोगों को गर्मी में रात भर परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को नगर पालिका की ओर से होने वाली पेयजल की आपूर्ति भी बंद रही। इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ी। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पता चला कि विकास मंदिर बड़ौत रोड की लाइन में फाल्ट था, जिसे कर्मचारियों ने दुरुस्त किया। इसके बाद ही बिजली और पेयजल की आपूर्ति शुरू हुई।
विज्ञापन

मुख्य विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया था। कर्मचारियों को रात में ही फाल्ट ठीक करने के लिए भेजा गया था। मगर फाल्ट न मिलने के कारण रात में आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। सुबह सात बजे आपूर्ति शुरू हुई। - अमर सिंह, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत टटीरी अब दिन में तीन बार करेगी पेयजल आपूर्ति
अग्रवाल मंडी टटीरी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए अब नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी में दिन में तीन बार पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। अब सुबह और शाम के साथ दोपहर में भी एक बार पेयजल आपूर्ति की जाएगी। चेयरमैन डॉ विनोद कुमार ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से कस्बे में सुबह और शाम को पेयजल सप्लाई की जाती है। भीषण गर्मी के कारण अब दोपहर में भी पानी की सप्लाई की जाएगी। सुबह साढ़े चार से साढ़े छह तक, दोपहर में 12 बजे से एक बजे और शाम को छह बजे से साढ़े सात बजे तक पेयजल की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed