फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM angry over use of substandard material in multipurpose hall

Baghpat News: मल्टीपर्पज हॉल में घटिया सामग्री का प्रयोग करने पर भड़के डीएम

Wed, 13 Sep 2023 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
DM angry over use of substandard material in multipurpose hall
अग्रवाल मंडी टटीरी। मीतली में खेलो इंडिया के अंतर्गत बनाए जा रहे मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने पर डीएम भड़क गए। उन्होंने अधिशासी अभियंता और चीफ इंजीनियर के खिलाफ शासन को आख्या भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को मीतली में तीन करोड़ 22 लाख से निर्माणाधीन मल्टीपर्पज हॉल का निरीक्षण किया। हॉल के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा था। हाॅल के प्रवेश द्वार पहले छोटे लगा दिए गए और अब वहां तोड़फोड़ कर बड़े दरवाजे लगाए जा रहे थे। हॉल में वेटलिफ्टिंग, जूडो, कबड्डी व बैडमिंटन हॉल का फर्श वुडन से तैयार कराया जा रहा था, जबकि एस्टीमेट के अनुसार सिंथेटिक से बनाया जाना है। डीएम ने प्रोजेक्ट प्रबंधक को एस्टीमेट के आधार पर निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि निरीक्षण में साइट इंचार्ज के न मिलने और निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने पर उप्र प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड के अधिशासी अभियंता और चीफ इंजीनियर के खिलाफ शासन को आख्या भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed