फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   dharm

दरवाजे पर आए भूखे प्राणी को कभी दुत्कारना नहीं

Wed, 29 Jan 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
dharm
दरवाजे पर आए भूखे प्राणी को कभी दुत्कारना नहीं
विज्ञापन

बड़ौत। परम पुज्य उपाध्याय श्री 108 गुप्ति सागर जी महा मुनिराज ने कहा यदि कभी कोई तुम्हारे दरवाजे पर भूखा प्राणी आए तो कभी उसको दुतकाराना नहीं, बल्कि उसको आदर से भोजन कराना, ऐसा करने से आपके घर में कभी भोजन की कमी नहीं होगी। जो प्राणि साधु संतों को आहार देता है, वह पूरे जीवन कभी भूखा नहीं रहता है।
बुधवार को पंच कल्याणक महोत्सव में आयोजित धर्मसभा में उपाध्याय श्री ने कहा कर्म की सत्ता धर्म की सत्ता से बड़ी होती है। कर्म सिद्धांत पर भरोसा करो, क्योंकि कर्म ही ईमानदार होते हैं। आपके अच्छे बुरे कर्मों का एक एक पल का हिसाब होता है। जब समय तुम्हारे अनुकूल होगा तो गहरी रात में भी उजाला दिखेगा। पाप का उदय होगा तो दिन में भी तारे नजर आएंगे। समय का खेल निराला है, इसीलिए पाओ तो गुमान मत करो, खाओ तो गम मत करो। मुनि श्री ने कहा संतोष रखना सीखो, प्राप्त को पर्याप्त मानो, प्रकृति ने पेट भरने के लिए भरपूर क्षमता मनुष्य के लिए की है। मनुष्य उससे संतुष्ट नही है। आज हर मनुष्य पेट नहीं पेटी पर लगा है। पेटी भरने के चक्कर में खुद भूखा प्यासा रहता है। मनुष्य को आज संतोष रहा ही नहीं। वर्तमान में मनुष्य उसके पीछा भाग रहा है, जो उसके पास नहीं है। अतीत की स्मृति में भविष्य की कल्पना में जी रहा है। वर्तमान में जीना भूलता जा रहा है, इसीलिए आज मनुष्य दुखी होता जा रहा है।
विज्ञापन

मुनि श्री ने सुखी रहने के मंत्र बताते हुए कहा कि भूतकाल को डस्टबिन, भविष्य को नोटिस बोर्ड और वर्तमान को टेबल समझो। अगर ऐसा सोचकर चलोगे तो जीवन आबाद रहेगा, धर्म सभा में सुख माल चंद जैन, अनिल कमल, आनंद, अमित, पवन, वीरेंद्र, पिंटी, प्रवीण, गौरव, अजय, सुनील, सिद्धार्थ, कृष्णा, अंजू, दीप, शालिनी, अलका, सुमन, नेहा, सुरभि आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed