फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees offer prayers to Mother Padmavati

श्रद्धालुओं ने की मां पदमावती की पूजा-अर्चना

Mon, 18 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees offer prayers to Mother Padmavati
खेकड़ा। श्रीपार्श्वनाथ धरणेंद्र पदमावती धाम जैन मंदिर में आयोजित कल्याण मंदिर विधान में श्रद्धालुओं ने मां पदमावती की पूजा-अर्चना की। आर्यिका सरस्वती माता ने प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने कीमती समय में से कुछ समय परमात्मा सिमरन के लिए भी निकालना चाहिए।
विज्ञापन

बड़ागांव मार्ग पर निर्भय एन्क्लेव स्थित श्रीपार्श्वनाथ धरणेंद्र पदमावती धाम जैन मंदिर में रविवार सुबह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। आर्यिका सरस्वती माता के सानिध्य में हुए कल्याण मंदिर विधान में श्रद्धालुओं ने सुबह सात बजे मां पदमावती की पूजा-अर्चना की। इसके बाद शांतिधारा का आयोजन हुआ। धर्म सभा में आर्यिका सरस्वती माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि भगवान पार्श्वनाथ की सच्चे मन से पूजा करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं। मनोकामना पूर्ण होने के साथ ही जीवन खुशियों से भर जाता है। भगवान पार्श्वनाथ की भक्ति करने से ही मनुष्य का कल्याण संभव है। मां पदमावती के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में सिद्धार्थ जैन, नरेश जैन, जनेश्वर दयाल जैन, राहुल जैन, मोहित जैन, आशीष जैन, विकास, अमित, अंशुल, संयम, मुकेश जैन, दीपक जैन, प्रदीप जैन आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed