फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees gathered at the cave temple of Baba

गुफा वाले बाबा के मंदिर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पूजा अर्चना कर दीप जलाए

Sun, 23 Oct 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered at the cave temple of Baba
बागपत के गुफा वाले मंदिर में पूजा के दौरान हाईवे पर लगा जाम - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सरूरपुर कलां में नेशनल हाईवे स्थित गुफा वाले बाबा के मंदिर पर दीवाली पर रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। मंदिर में यूपी, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड के एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करके दीप जलाए और मन्नत मांगीं। श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने के कारण नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस को कई जगह रूट डायवर्ट करना पड़ा।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित सरूरपुर कलां गांव के समीप गुफा वाले मंदिर पर विशाल मेला लगता है। इसमें कई राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर पर रविवार की सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। रविवार सुबह तक मंदिर पर काफी लंबी लाइनें लग गईं। यूपी के बागपत, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के अतिरिक्त हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड तक के श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन करने के साथ ही पूजा अर्चना करके दीप जलाए और घर में सुख-शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर पर भंडारा कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से की गई निगरानी
गुफा वाले बाबा मंदिर आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर में कंट्रोल बनाया गया। इससे पुलिस कर्मियों ने सीसीटीवी की मदद से मंदिर और मेला परिसर में निगरानी की। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और मंदिर में जगह-जगह पुलिस तैनात रही। मेले में सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी गश्त लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर जाम लगने से रूट डायवर्ट
श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया। इससे हरियाणा की ओर से बड़ौत जाने वाले वाहनों को फैजपुर निनाना से निकाला। वहीं, बागपत से अमीनगर सराय होते हुए वाहनों को बड़ौत भेजा गया। इस तरह बड़ौत से सराय होते हुए वाहनों को बागपत भेजा गया। इसके बावजूद नेशनल हाईवे पर गुफा मंदिर, सिसाना गांव व बागपत बाईपास पर कई घंटे तक जाम लगा रहा। वाहनों को गुफा वाले बाबा मंदिर के पास जाने से रोकने के कारण जाम लगा और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
मेले में श्रद्धालुओं ने खूब की खरीददारी
गुफा वाले बाबा के मंदिर पर लगे मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। त्योहार पर दुकानदारों की दिवाली भी काफी अच्छी रही। मेले में बच्चों ने खिलौने, बांसुरी और माला की खरीदारी की।
महिलाओं की चेन चोरी
गुफा वाले बाबा के मंदिर पर भीड़ के कारण पुलिस बल की तैनात की गई थी। इसके बावजूद यहां चोरों ने खूब हाथ साफ किया। वहां शाहदरा निवासी सविता के गले से चेन चोरी की गई। शामली के अजित की जेब से ढाई हजार रुपये निकाल लिए। इस तरह कई घटनाएं हुईं।

चकबंदी देवता पर दिनभर रही भीड़
अग्रवाल मंडी टटीरी/बालैनी। दीपावली के त्योहार पर दत्तनगर के चकबंदी देवता और सूरजपुर मेहनवा गांव के देव स्थान काले सिंह पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। चकबंदी देवता पर आसपास के गांवों अतिरिक्त मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया। यहां भंडारे का आयोजन किया गया। उधर, सूरजपुर मेहनवा में महिला और पुरुषों ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया।

बागपत के गुफा वाले मंदिर में पूजा के लिए लगी भीड़

बागपत के गुफा वाले मंदिर में पूजा के लिए लगी भीड़- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed