फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees dedicated 1024 Shriphal

श्रद्धालुओं ने 1024 श्रीफल समर्पित किए

Thu, 18 Nov 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Devotees dedicated 1024 Shriphal
बरनावा के चंद्र प्रभु मंदिर में आयोजित विधान में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : BARAUT
बरनावा में चल रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आठवां दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा अतिशय क्षेत्र की तपोभूमि पर स्थित श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर 1024 श्रीफल भगवान चंद्र प्रभु को समर्पित किए।

अष्टह्निका महापर्व के उपलक्ष्य में आयोजित विधान में ब्रह्मचारी प्रदीप पीयूष जैन जबलपुर ने कहा कि सिद्धचक्र महामंडल विधान में प्रतिदिन दुगने श्री फल समर्पित किए जाते है। महापर्व में भव्य जीवों के पुण्य उदय से आठ दिन की जगह नौ दिन हमें अष्टह्निका महापूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। संपूर्ण विधान में 2040 श्री फल समर्पित किए जाएंगे। इस विधान क्रम सार अष्टगुन विधान, षोडश गुनानवित विधान, चौषट रिद्धि विधान, आश्रव दहन विधान, कर्म दहन विधान, पंच परमेष्ठी विधान एवं सहस्रनाम विधान सम्पन्न किये जाते है। बृहस्पतिवार को आठवां दिन होने पर सहस्रनाम विधान के माध्यम से 1024 श्री फल कोरोना महामारी के निवारणार्थ एवं सांसारिक सुख वैभव की प्राप्ति के लिए समर्पित किए गए। विधान में बादामी देवी जैन, कृष्णा देवी जैन, सरिता जैन, पूनम जैन, विशांत जैन, विशेष, राजकुमार जैन, आशा जैन की ओर से शांतिधारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed