{"_id":"64357b66eb74e08b2b0bccc6","slug":"details-of-teachers-will-be-registered-on-manav-sampada-portal-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-332-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शिक्षकों का मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगा ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शिक्षकों का मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगा ब्यौरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों का डाटा मानस संपदा पर अपलोड किया जाएगा। शिक्षकों का डाटा अपलोड करने के लिए ब्लॉकवार नोडल और सहनोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों को अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। इसके लिए शिक्षकों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। शिक्षकों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के लिए ब्लॉकवार नोडल व सहनोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
बागपत ब्लॉक में राजकीय हाईस्कूल मुबारिकपुर के सहायक अध्यापक सतेंद्र और राजकीय हाईस्कूल अहेड़ा के कनिष्ठ सहायक अंकुर शर्मा, पिलाना ब्लॉक में राजकीय हाईस्कूल बसौद के सहायक अध्यापक मनोज कुमार और कनिष्ठ सहायक कालूराम को नोडल और सह नोडल अधिकारी बनाया गया है। खेकड़ा में राजकीय हाईस्कूल मवींकला के सहायक अध्यापक राजेंद्र और मुबारिकपुर राजकीय हाईस्कूल की कनिष्ठ सहायक शीतल, बिनौली ब्लॉक में राजकीय कन्या इंटर काॅलेज दाहा की सहायक अध्यापिका कल्पना और राजकीय कन्या इंटर काॅलेज बड़ौत के कनिष्ठ सहायक को नोडल और सहनोडल अधिकारी बनाया है। बड़ौत ब्लॉक में राजकीय कन्या इंटर काॅलेज तुगाना की सहायक अध्यापिका मयूरी और राजकीय हाईस्कूल बदरखा के कनिष्ठ सहायक मनीष और छपरौली ब्लॉक में राजकीय हाईस्कूल तुगाना की प्रधानाचार्या गीता व राजकीय कन्या इंटर काॅलेज बड़ौत की वरिष्ठ सहायक प्रीति को नोडल और सहनोडल नामित किया गया है।
विज्ञापन
--