फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Deshkap will show strength in the birth anniversary celebrations of King Salakshapal Tomar

राजा सलक्षपाल तोमर के जन्म जयंती समारोह में ताकत दिखाएगी देशखाप

Thu, 25 Feb 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Deshkap will show strength in the birth anniversary celebrations of King Salakshapal Tomar
- जिले की अन्य खाप चौधरियों को भी बुलावा, रालोद अध्यक्ष अजित सिंह होंगे शामिल
विज्ञापन

- 27 फरवरी को जवाहर कॉलेज के परिसर में होगा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। देशखाप के प्रतापी राजा रहे सलक्षपाल तोमर के जन्म जयंती समारोह को एतिहासिक तरीके से मनाने की तैयारियां तेज हो गई है। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह, भाकियू के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढूनी सहित अन्य किसान नेता शामिल होंगे। पंचायत की सफलता के लिए विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया गया।
बामनौली गांव में 27 फरवरी को जवाहर इंटर कॉलेज के मैदान पर सुबह बाबा सलक्षपाल तोमर का जन्म जयंती समारोह मनाया जाएगा। सबसे पहले यज्ञ होगा, उसके बाद किसानों की महापंचायत होगी। गांव के प्रबुद्ध लोगों की समिति भी बनाई गई है। समिति में शामिल नरेश डायरेक्टर, चौधरी रामकुमार सिंह, वीरेश प्रधान, गजेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र प्रमुख, बसंत तोमर, नीरज तोमर, मास्टर महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र ठेकेदार ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर बैठक की और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। कॉलेज प्रांगण का निरीक्षण भी किया। महापंचायत के लिए मंच एवं पंडाल लगाने के लिए जगह का चयन किया गया।
विज्ञापन

नरेश डायरेक्टर ने बताया कि बामनौली गांव में होने वाली महापंचायत में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह, भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढूनी भाग लेंगे। पंचायत की सफलता के लिए किसानों ने बेगमाबाद गढ़ी, रहतना, बामनौली, दोघट, टीकरी, धनौरा, भड़ल, पलड़ा, बोपुरा, दाहा, पलड़ी, कान्हड़, मांगरौली, तमेलागढ़ी, मुलसम आदि गांवों में जनसंपर्क किया है। इस दौरान रामकुमार चौधरी, महेंद्र सिंह, बसंत तोमर, हरपाल नेताजी, महेश त्यागी, वीरेश तोमर, गजेंद्र चौधरी, नरेश डायरेक्टर, रामफल, बिजेंद्र फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed