फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand to build a house in three days and withdraw the case

तीन दिन में मकान बनवाने और केस वापस लेने की मांग

Thu, 12 May 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Demand to build a house in three days and withdraw the case
छह दिन पूर्व भड़ल गांव में ध्वस्त कराई गई थी चर्मशोधन इकाइयां
विज्ञापन

एक व्यक्ति का मकान भी कर दिया गया था ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। भड़ल गांव में छह दिन पूर्व ध्वस्त कराई गई चर्मशोधन इकाइयों के साथ प्रशासन ने एक परिवार का मकान भी गिरा दिया था। मकान गिरने से परिवार के लोग खुले में रहने के लिए विवश है। उन्होंने तीन दिन में मकान बनवाने और केस वापस न लेने पर परिवार के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

भड़ल गांव में सात मई को एनजीटी के आदेश पर चर्मशोधन इकाइयों को ध्वस्त कराया गया था। ध्वस्तीकरण के दौरान विनोद पुत्र सीताराम का मकान भी ध्वस्त करा दिया गया। मकान में रखा टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, संदूक, कूलर, बिस्तर, टंकी, कपड़े एवं खाद्य सामग्री के साथ घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया था। इस परिवार की महिला सुमित्रा का कहना है कि उसने अधिकारियों को समझाने का प्रयास किया कि मगर उसके पति विनोद, बेटे शिवम का चालान कर दिया गया। उनका बड़ा बेटा शुभम गाजियाबाद में कोचिंग कर था है। उसने पुलिस पर उसके बाल पकड़कर घसीटकर ले जाने का भी आरोप लगाया। उसने तीन दिन में उसके परिवार से केस वापस न करने और मकान का निर्माण न कराने पर गांव में ही मूर्ति के नीचे परिवार के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed