फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Delhi-Dehradun Expressway not started, still galloping vehicles

Baghpat News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू नहीं हुआ, फिर भी सरपट दौड़ रहे वाहन

Tue, 10 Feb 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Dehradun Expressway not started, still galloping vehicles
रमाला। दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे अभी शुरू नहीं हुआ, लेकिन इसपर वाहन दौड़ाए जा रहे हैं। इससे एक्सप्रेसवे पर हादसे भी बढ़ गए हैं, जिसमें कई लोगों की जान भी जा रही है। एनएचएआई के अफसरों ने वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी लगाई, लेकिन वाहन चालक उन्हें हटाकर आगे चले जाते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे का अधिकांश निर्माण हो चुका है, जिस पर अब फिनिशिंग, कैमरे लगाने समेत अन्य कार्य चल रहे हैं। इस पर सड़क बनने के बाद से ही लोगों ने वाहन दौड़ाने शुरू कर दिए। इसका पता चलने पर एनएचएआई के अफसरों ने वाहनों को रोकने के लिए ग्रीन एक्सप्रेस वे पर जगह-जगह पत्थर लगाकर रास्ता अवरुद्ध भी किया, लेकिन वाहन चालक रुकने को तैयार नहीं हैं। वाहन चालक एक्सप्रेसवे पर लगे पत्थरों को एक तरफ करके चले जाते हैं।
विज्ञापन

इससे कोहरे में भी कई बार गाड़ियों की भिड़ंत हुई और रविवार रात कंडेरा गांव के पास ट्रक में कार घुसने से एलएलबी के छात्र सिद्धार्थ निवासी ककौरकलां और उसके मौसेरे भाई सागर निवासी बदरखा की मौत हो गई। इसमें एनएचएआई के परियोजना अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगवाई गई है। इस पर सख्ती बढ़ाई जाएगी। जल्द ही निर्माण पूर्ण होने के बाद वाहनों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-थाने में नहीं दी गई तहरीर, दोनों का अंतिम संस्कार हुआ
दिल्ली देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे पर कंडेरा गांव के पास रविवार देर रात हुए हादसे में जान गंवाने वाले एलएलबी के छात्र सिद्धार्थ निवासी ककौरकलां के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन गांव ले गए। वहीं सागर के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इसमें सोमवार को भी मृतकों के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। इसमें जांच अधिकारी बच्चू सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed