फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman robbed bucks 50 thousand in Baraut

बाइकर्स ने दिन दहाड़े बड़ौत में महिला से 50 हजार रुपये लूटे

Sat, 08 Oct 2016 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sat, 08 Oct 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
Woman robbed bucks 50 thousand in Baraut
लूट की शिकार शांति देवी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिनौली रोड पर दिनदहाड़े बाइक सवार दो सशस्त्र बदमाशों ने बैंक से पैसा लेकर घर जा रही महिला से 50 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसे तमंचों की बटो से पीटकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन


लूट का शिकार हुई शांति देवी पत्नी जेपी तोमर दौराला मेरठ की रहने वाली है। उसके पति बड़ौत में सिंडीकेट बैंक में कर्मचारी थे। अब उनका बेटा दौराला मिल में नौकरी करता है और वे वहीं रहते है। शुक्रवार को वह दौराला से केनरा बैंक से पैसा निकलवाने आई थी।
विज्ञापन


जब वह पैसा निकलवाकर पैदल ही बिनौली बस स्टैंड जा रही थी तो आईसीआई बैंक के पास बाइक पर सवार दो बदमाश आये और तमंचे के बल पर उससे 50 हजार रुपये लूट लिए। विरोध किया तो उसे तमंचों की बटो से पीटकर घायल कर भाग निकले। थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि मामला दर्ज कर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed