{"_id":"57f2c4cc4f1c1b1b3e2700c5","slug":"vicky-murder-some-people-took-to-the-streets-in-support-of-history-nominated","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्की हत्याकांड में नामजद हिस्ट्रीशीटर की हिमायत सड़कों पर उतरें कुछ लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विक्की हत्याकांड में नामजद हिस्ट्रीशीटर की हिमायत सड़कों पर उतरें कुछ लोग
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 04 Oct 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बली गांव के युवक विकास उर्फ विक्की की हत्या के मामले में नामजद हिस्ट्रीशीटर जोगेंद्र बली की हिमायत में सोमवार को कुछ लोग एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उनका कहना है कि मृतक के परिजन जोगेंद्र को केस में झूठा फंसा रहे हैं। उन्होंने एएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
जोगेंद्र की मां कमला देवी ने कहा कि उसके बेटे जोगेंद्र के खिलाफ कई केस दर्ज थे। अधिकांश केसों में जोगेंद्र दोषमुक्त हो गया है। वह गांव में मेहनत, मजदूरी कर रहा है। पिछले साल जोगेंद्र को बुढेड़ा के युवक नीरज भाटी की हत्या के केस में झूठा फंसाकर जेल भिजवा दिया था। उस केस में समझौता हो चुका है।
अब फिर उसके बेटे पर विकास की हत्या का आरोप लगा दिया है। जो पूरी तरह से गलत है। उसने अपने परिजनों के साथ सोमवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर ओमप्रकाश, मुकेश, बीरमति, रामवती, ओमवती, संतोष मौजूद रही। एएसपी अजीजुल हक का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह था मामला ः बागपत। बुढेड़ा गांव के (हाल निवासी बली) विकास उर्फ विक्की को शनिवार रात करीब नौ बजे बली गांव में उसके नाना के घर से बुलाकर ले गए थे। बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव ईख के खेत में पड़ा मिला था।