फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three arrested in Muzaffarnagar and its progeny move

मुजफ्फरनगर में गोवंश ले जाते तीन पकड़े

Fri, 20 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 20 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in Muzaffarnagar and its progeny move
बागपत-दिल्ली पर ट्रक में गोवंश मिलने के बाद ट्रक की घेराबंदी करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
बागपत। ट्रैफिक पुलिस और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से गौरीपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान ट्रक में भरे गोवंश के साथ तीन लोग गिरफ्तार कर लिए। पुलिस का कहना है कि आरोपी पंजाब के पटियाला से 19 गोवंश लेकर मुजफ्फरनगर कटान के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी मुजफ्फरनगर के तावली गांव निवासी शाहनवाज, खतौली निवासी सावेज और शामली के केरटू निवासी रफ्फल है। आरोपी 10 टायरा ट्रक में 19 गोवंश लेकर हरियाणा की ओर से आ रहे थे। ट्रक से 17 साड़ और 2 बैल बरामद हुए। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब के पटियाला के सनाम से गोवंश लेकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। वहां पर गोवंश का कटान किया जाता है। उसके बाद मांस की सप्लाई होती है। कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस काम को करने में कौन-कौन शामिल है। उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


गोवंश की तस्करी पर रोक नहीं लगा पा रही पुलिस
बागपत। गोवंश से भरे ट्रक पकड़ने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी गोवंश से भरे दर्जनों ट्रकों को पुलिस पकड़ चुकी है, लेकिन पुलिस गोतस्करी पर रोक लगा पाने में नाकाम साबित हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति चक्कर मिलते है पांच-पांच हजार रुपये 
बागपत। पकड़े गए आरोपियों का कहना है कि उनसे मुजफ्फरनगर के बघरा गांव के कुछ लोगों ने गोवंश मंगवाया था। उनको प्रति चक्कर 5-5 हजार रुपये के हिसाब से मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed