फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   scolarship fraud in baghpat

15 लाख का वजीफा डकार गया कॉलेज

Sat, 05 Sep 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 05 Sep 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कॉलेज ने बीएड के छात्रों का भविष्य की बर्बाद कर डाला। पढ़ाई तो छात्रों की लख्मीचंद कॉलेज में ही कराई गई, लेकिन प्रबंधन ने उनका प्रवेश करा दिया किसी दूसरे कॉलेज में। यहीं नहीं उनका परीक्षा फार्म भी नहीं भरवाया और उनका वजीफा भी डकार लिया। छात्रों की शिकायत पर जांच की गई तो पूरा गोलमाल सामने आ गया। जांच अधिकारी ने रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी है।
विज्ञापन


खेकड़ा स्थित लख्मीचंद पटवारी कॉलेज के बीएड वर्ष 2014-15 के छात्रों ने कॉलेज प्रबंधकों पर उनका परीक्षा फार्म न भरने और उनकी छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने मामले को मुख्य विकास अधिकारी को सौंप दिया। सीडीओ ने उप कृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार को इसकी जांच सौंपी।
विज्ञापन


धुरेंद्र कुमार की जांच में कॉलेज द्वारा किए गए गोलमाल का पर्दाफाश हो गया। मुख्य विकास अधिकारी जेपी रस्तोगी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लगभग 138 छात्र-छात्राओं के खाते खेकड़ा की सिंडिकेट बैंक में ही खुलवाए गए। सभी की पासबुक और चैक अपने पास ही रखवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 हजार 600 रुपये प्रति छात्र की छात्रवृत्ति खातों में भेजे गए। कॉलेज प्रबंधन ने सभी में से पैसे निकाल लिए। जिन छात्रों ने अपने पैसे खुद निकाले, उनसे भी कॉलेज में जमा करा लिए गए।

सीडीओ ने बताया कि गोलमाल सिर्फ इतना ही नहीं मिला, किसी भी छात्र-छात्रा का परीक्षा फार्म तक नहीं भरवाया गया। जबकि 31 अगस्त अंतिम तारीख थी। सभी परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरे जाने थे। जिस कारण सभी का साल बर्बाद हो गया।

कॉलेज में एडमिशन ही नहीं मिला
बागपत। धोखाधड़ी की हद तो तब पार हो गई जब इन छात्र-छात्राओं का कॉलेज में प्रवेश ही नहीं मिला। सीडीओ ने बताया कि सभी छात्रों को परिचय पत्र, लाइब्रेरी कार्ड एवं अन्य प्रपत्र तो लख्मीचंद कॉलेज पटवारी कॉलेज के दिए गए, क्लास भी यहीं लगाई गईँ, लेकिन उनका प्रवेश यहां नहीं मिला। किसी दूसरे कॉलेज में उनका प्रवेश दिखाया गया।


जांच अधिकारी ने सौंपी जांच
जांच अधिकारी उप कृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार ने बताया कि जांच के दौरान भी कॉलेज के एक पदाधिकारी द्वारा पूछताछ करने पर छात्रों के साथ अभद्रता की गई। उन्होंने पूरी जांच रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed