पुलिसकर्मियों ने नेशनल शूटर को दीं यातनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बिनौली में स्थित यूथ शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रशिक्षु और नेशनल स्तर के शूटर वीशू तोमर सोमवार को शाम के समय बड़ौत से मैजिक में सवार होकर बिनौली एकेडमी में जा रहा था। जब मैजिक बिनौली रोड पुलिस चौकी के सामने पहुंची तो कुछ पुलिस कर्मचारी ने मैजिक को रोक लिया। तभी कुछ लोग मैजिक से उतरकर भागने लगे, लेकिन वीशू वहीं खड़ा हो गया। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और चौकी में कई घंटे बैठा कर यातनाएं दीं। बाद में छोड़ दिया। साथ ही किसी को बताने पर जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद वीशू तोमर ने फोन कर अपने कोच अरविंद तोमर और पिता रविंद्र तोमर (जो दिल्ली पुलिस में तैनात है) को घटना के बारे में सूचना दी।
सूचना मिलते ही कोच ने एसपी बागपत को सूचना दी। एससी ने सीओ कर्मवीर को घटना की जांच सौंपी। सीओ शाम को ही मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बाद में देर रात ही पीड़ित शूटर वीशू तोमर परिजनों के साथ थाना बड़ौत में पहुंचे और आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी और एसपी से हस्तक्षेप कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा यदि एसपी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो आईजी मेरठ से संबंधित पुलिस कर्मियों की शिकायत होगी। दूसरी सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा शूटर को पुलिस कर्मियों के पीटने की जांच की जा रही है।