फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   police ke peechhe chappal lekar daudi mahilayein

पुलिस के पीछे चप्पल लेकर दौड़ीं महिलाएं

Fri, 26 May 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
police ke peechhe chappal lekar daudi mahilayein
सीओ को खरी खोटी सुनातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
अमीनगर सराय (सहारनपुर)। फैजान की निर्मम हत्या से नाराज महिलाओं ने पुलिस पर गुस्सा उतारा। शव बरामद होते ही ग्रामीण सड़क पर उतर आए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। गांव मेें पुलिस मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा। नाराज महिलाओं ने पुलिस को चप्पलें दिखाई और पीछे भी दौड़ी, लेकिन बीच में गांव के गणमान्य लोगों ने पड़कर किसी तरह मामले को संभाल लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा फैजान की जान पुलिस के एक अफसर की लापरवाही से गई है। मासूम के लापता होते ही परिजनों ने तंत्र मंत्र का आरोप लगाकर एक महिला पर शक जताया था, लेकिन पुलिस नहीं जागी। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ करने की भी जरूरत नहीं समझी। उल्टा पुलिस ने उनके साथ ही बदसलूकी की । गाली-गलौज कर थाने से भगा दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा यदि पुलिस समय से कार्रवाई करती तो शायद बच्चे की जान न जाती। बच्चे का शव मिलते ही आरोपी पुलिस गांव पहुंची।  ग्रामीण आग बबूला हो गए। उनको खरी-खोटी सुनाई। कुछ महिलाओं ने तो हाथ में चप्पल उठा ली। जिम्मेदार लोगों ने उनको समझाया। इस बीच पुलिस के उच्चाधिकरियों ने संबंधित अफसर को तुरंत मौके से अलग भेज दिया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी बच्चे की जान लेने का कर चुकी तांत्रिक प्रयास ः पीड़ितों ने कहा आरोपी महिला गांव में पहले भी एक बच्चे की हत्या करने का प्रयास कर चुकी है, लेकिन उस समय उसको देख लिया था। आरोपी महिला लंबे समय से तांत्रिक क्रिया करती है । 


आरोपी महिला से पूछताछ में कुछ हासिल नहीं ः वारदात के बाद महिला तांत्रिक से पुलिस अफसर पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन उसने घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस के मुताबिक उसका कहना है कि केस में उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। ग्रामीणों ने रखी चार मांगः बागपत ।  कलक्ट्रेट में ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन के सामने चार मांगे रख दी। ग्रामीणों ने कहा  महिला तांत्रिक और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।  सिंघावली अहीर थाना इंचार्ज सस्पेंड हो साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। बच्चे के कटे अंग बरामद किए जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed