फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Looting of miscreants in baghpat

बदमाशों ने की लूटपाट

Fri, 17 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 17 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Looting of miscreants in baghpat
लूट
बागपत के बड़ौत में हरियाणा के सोनीपत से नौकरी कर बाइक से अपने गांव जोनमाना लौट रहे एक व्यक्ति को बुधवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश तमंचों के बल पर हजारों की नकदी, बाइक और मोबाइल फोन लूट ले गए।
विज्ञापन


जोनमाना गांव का जोगिंद्र पुत्र सुगधचंद हरियाणा के सोनीपत में एक कंपनी में नौकरी करता है। वह बुधवार की रात बाइक से अपने गांव जोनमाना आ रहा था। रात करीब आठ बजे जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ट्यौढ़ी व बड़ौली गांव के बीच पहुंचा तो दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। बदमाश  जोगिंद्र से करीब 15 हजार की नकदी, बाइक और मोबाइल फोन लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद जोगिंद्र किसी तरह घर पहुंचा और बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, नर्सिंग होम से पत्नी को छुट्टी दिलाकर बाइक से कांधला जा रहे दंपति से रमाला क्षेत्र के पास पांच-छह सशस्त्र बदमाशों ने लूटपाट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। 

विज्ञापन


पीड़ित दंपति शाहिरा और साबिर कांधला के रहने वाले हैं। शाहिरा बीमार थी और उसे नगर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। बुधवार की रात में  पति उसकी नर्सिंग होम से छुट्टी कराकर बाइक से कांधला जा रहा था। जब वह रमाला क्षेत्र के पास पहुंचा तो पांच-छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे के बल पर उनसे ढाई हजार की नकदी लूट ली और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने रमाला पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगेे। रमाला पुलिस ने कहा लूटपाट करने वाले बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बड़ौत। दिल्ली बस स्टैंड पर दो दिन पहले होमगार्ड ने एक टीवी चैनल के पत्रकार दुष्यंत त्यागी के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पत्रकार दुष्यंत त्यागी की तहरीर पर मारपीट की धार में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed