फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hello ... I can not marry

हेलो, ...मैं ये शादी नहीं कर सकती

Sat, 25 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 25 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hello ... I can not marry
मोबाइल - फोटो : demo pic
बागपत। शादी से तीन दिन पहले ही युवती ने अपनी होने वाली ससुराल में फोन करके विवाह करने से मना कर दिया। इससे दोनों ही परिवार में शादी की तैयारियां धरी रह गई। युवती ने बताया कि वह पहले ही दूसरे युवक से कोर्ट मैरिज कर चुकी है। युवती की जान को खतरा देखते हुए पुलिस उसे कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। इस गांव की युवती का कहना है कि उसका लोनी क्षेत्र के एक युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने अगस्त 2014 में कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसका परिजनों को नहीं पता था। इस कारण परिजनों ने उसका रिश्ता तय कर दिया। लेकिन, युवती को यह पसंद नहीं था। उसकी शादी की तिथि भी 28 फरवरी नियत हो गई थी। लेकिन, शादी से तीन दिन पहले ही लड़की और लड़का पक्ष के यहां चल रही शादी की तैयारियों पर पानी फिर गया। युवती ने लड़का पक्ष को फोन कर कह दिया कि वह ये शादी नहीं कर सकती। वह पहले से ही शादीशुदा है और अपने प्रेमी पति के साथ ही रहना चाहती है। यह सुनकर लड़का पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत युवती के परिजनों से संपर्क किया तो मामले की पोल खुल गई। युवती ने अपने परिजनों के सामने भी कोर्ट मैरिज के बारे में बताते हुए मैरिज की दस्तावेज दिखा दिए। परिजनों ने युवती को डांटा तो किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस युवती को अपने साथ ले आई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


भाई बोला, बहन को पूरी छूट 
बागपत। युवती के भाई का कहना है उसकी बहन को शादी की छूट है। यदि अपनी मर्जी से शादी करना चाहती है तो उनको कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed