फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   FIR against two people in the murder of Nitin

नितिन की हत्या में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mon, 27 Feb 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किशनपुर बराल
ब्यूरो/अमर उजाला, किशनपुर बराल Updated Mon, 27 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
FIR against two people in the murder of Nitin
ककड़ीपुर गांव में नितिन की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रमाला चीनी मिल में युवक नितिन की हत्या के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे लोगों में पुलिस के प्रति रोष है। 
विज्ञापन


 रमाला क्षेत्र के गांव ककड़ीपुर निवासी नितिन शनिवार रात ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ने लेकर रमाला चीनी मिल गया था। गन्ना तौलने को लेकर नितिन का गांव के ही किसान ललित से विवाद हो गया था। इसी को लेकर नितिन के सिर में ट्रैक्टर स्टार्ट करने वाली हत्थी से वार कर दिया गया था। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 
विज्ञापन



अन्य किसान घायल को बड़ौत के नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसको लेकर वहां पर काफी हंगामा हुआ था। इस मामले में मृतक के परिजनों ने गांव के ही ललित और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन आरोपियों की पुलिस से गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस उनको अभी तक पकड़ नहीं पाई है।  
 रमाला थानाध्यक्ष शरद तिलारा का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी ललित के ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed