फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers of Nirvada and Garh Mirrakpur face to face

निवाड़ा और गढ़ मिर्रकपुर के किसान आमने-सामने

Wed, 11 Oct 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 11 Oct 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Nirvada and Garh Mirrakpur face to face
हंगामा के दौरान यमुना की ओर से आते निवाड़ा के किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यमुना खादर की जमीन को लेकर निवाड़ा और गढ़ मिर्रकपुर गांव के किसान मंगलवार को आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने मारपीट, फायरिंग करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं एक पक्ष का पिता-पुत्र के अपहरण करने का भी आरोप है। उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। उनके बीच तनाव बना हुआ है। निवाड़ा गांव के इखलाक का कहना है कि उनके गांव के किसान मंगलवार सुबह यमुना खादर में अपने खेतों में गेहूं की फसल बुआई की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान गढ़ मिर्रकपुर गांव के 15-20 किसान पुलिस के साथ उनके खेतों में आए और किसान तैमूर, उनके बेटे नाजिम के अलावा उमरा और साबर अली पर हमला कर दिया। आरोपी किसान फायरिंग कर किसान तैमूर, नाजिम और एक ट्रैक्टर जबरन साथ ले गए। शोर शराबा होने पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको देखकर आरोपियों ने पिता-पुत्र को तो छोड़ दिया, लेकिन अपने साथ उनका ट्रैक्टर लेकर चले गए । उसको निवाड़ा चौकी में खड़ा कर दिया। दूसरी ओर गढ़ मिर्रकपुर गांव के किसान राज कुमार का कहना है कि वह अपने खेत में काम कर  रहा था। विपक्षियों ने उसके पास पहुंचकर मारपीट कर फायरिंग की और अपना ट्रैक्टर छोड़कर चले गए।

किसानों की पुलिस के साथ काफी नोकझोंक हुई। पुलिस मामले की जांच में लगी है। निवाड़ा चौकी इंचार्ज निरंजन सिरोही का कहना है कि किसानों में विवाद हुआ है। वहीं एएसपी अजय कुमार सिंह ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।

हरियाणा पुलिस अपने किसानों का लेती है पक्ष 
बागपत। निवाड़ा के किसानों का कहना है कि हरियाणा पुलिस अपने किसानों का पक्ष लेते हैं। इसी का ही विपक्षी फायदा उठा रहे है। पीड़ित किसानों ने हरियाणा पुलिस पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।

उधर, पुलिसकर्मियों का कहना है कि उन पर लगाए आरोप गलत है। उधर, इखलाक का कहना है कि इस मामले में बागपत के एक अफसर का उसके पास फोन आया । आरोप है कि अधिकारी ने फोन पर उल्टा-सीधा बोला है। 

करीब चार दशकों से चल रहा विवाद 
बागपत। यूपी-हरियाणा के किसानों के बीच पिछले चार दशक से विवाद चल रहा है। वर्ष 1978 में तत्कालीन गृहमंत्री उमा शंकर दीक्षित ने जमीन की पैमाईश कराई थी और पत्थर लगवाए गए थे। जो दीक्षित अवार्ड के नाम से जानी जाती है। इसके तहत यमुना की धार के साथ किसानों की जमीन नहीं बदलेगी।


पहले भी हो चुका है झगड़ा 
बागपत। निवाड़ा गांव के किसानों के साथ यह पहली बार ही विवाद नहीं हुआ। इससे पहले कई बार हरियाणा के किसानों के साथ झगड़ा होता है। अधिकांश झगड़ा गेहूं की फसल बुआई और कटाई के समय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed