फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Conflict on children in conflict furnace, ten injured

बच्चों के विवाद में भट्ठे पर संघर्ष, दस लोग घायल   

Sat, 18 Feb 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 18 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Conflict on children in conflict furnace, ten injured
घायल - फोटो : amar ujala
बागपत के खेकड़ा के काठा मार्ग स्थित ईंट भट्ठे पर बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर एक पक्ष के मजदूरों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। झगड़े में तीन महिलाओं समेत दस लोग घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


नगर के जंगल में काठा मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम ईंट भट्ठे पर मजदूरों के दो पक्षों के बच्चे खेल रहे थे। खेलते समय बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उनमें मारपीट भी हुई। जिस पर खेकड़ा निवासी एक पक्ष के मजदूरों ने दूसरे पक्ष के ग्राम सोंटी निवासी मजदूर करन सिंह उसके पुत्र सुनील, निखिल, पत्नी सरेसो, कपिल तथा ग्राम बरवाला निवासी राममेहर उसके पुत्र अजय, जितेंद्र, पत्नी मुन्नी, पुत्री काजल समेत दस लोगों को लाठी डंडों और ईंटों हमला कर घायल कर दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। घायलों को लेकर परिजन रात करीब नौ बजे खेकड़ा थाने पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। घायलों ने बताया कि वह एक सप्ताह पूर्व इस ईंट भट्ठे पर आए थे। हमलावर मजदूर खेकड़ा के हैं। वह उन्हें नहीं जानते। पुलिस हमलावरों का सुराग लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में मकान के सामने पाइप लगाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनो ओर से जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें फौजी की पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को हिरासत में ले लिया। नौरोजपुर गुर्जर निवासी फौजी अमरपाल की पत्नी बबीता ने बताया कि पड़ोसी तेजवीर पक्ष मकान के सामने पाइप लगा रहे हैं। इससे उनका रास्ता बाधित हो रहा है। मना करने के बाद भी आरोपियों ने पाइप लगाना बंद नहीं किया। विरोध करने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर पथराव कर दिया। इसमें वह और उसके जेठ रिटायर फौजी फीरे सिंह घायल हो गए। दूसरी ओर तेजवीर का कहना है कि वे अपने मकान के सामने पाइप लगा रहे हैं। उससे विपक्षी का कोई लेनादेना नहीं है। उसके बाद भी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर मकान पर पथराव किया। इसमें वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में उपचार कराया और एक युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed